Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म अब आन लाइन मिलेगा 425 सेवाओं व योजनाओं का लाभ: बेदी

प्रदेश में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म अब आन लाइन मिलेगा 425 सेवाओं व योजनाओं का लाभ: बेदी

कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी के जन्म दिवस पर अंतोदय सरल प्रोजैेक्ट की सौगात देने का काम किया है। इस प्रोजैेक्ट से सिफारिश और भ्रष्टाचार समाप्त होगा और समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे आन लाइन 425 सेवाओं व योजनाओं का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं लोगों को आन लाइन आवेदन करने के बाद कार्य से संबधित फीडबैक भी एसएमएस से मिलेगा। अहम पहलू यह है कि निधार्रित समय अवधि से अधिक समय लेने पर संबधित अधिकारी पर जुर्माना लगाया जाएगा और इस जुर्माने की राशि से पीडि़त व्यक्ति को सहायता राशि देने का काम भी किया जाएगा।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को थानेसर एसडीएम कार्यालय में सरल केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।  इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से वीडियों कांफ्रेसिंग से अंतोदय सरल प्रोजैक्ट, प्रदेश के 115 केंद्रों पर 425 सेवाओं व योजनाओं, 4000 अटल सेवा केंद्रों, अंतोदय सरल हेल्प लाइन और पब्लिक फीडबैक, अंतोदय सरल परफोरमेंस डैशबोर्ड व अधिकारियों के लिए अंतोदय सरल मोबाइल ऐप का शुभांरभ किया और प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दी है। इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने थानेसर सरल केंद्र का शुभारंभ किया और सरल केंद्र का बारीकि से निरीक्षण किया और सेवाओ के बारे में फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इसके बाद राज्यमंत्री ने गांव बारवा के सीएससी केंद्र के संचालक खेमचंद व कनीपला के संचालक संजय कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रदेश में जयंती दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस शुभ दिवस पर प्रदेश के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की 425 सेवाओं व योजनाओं का लाभ देने के लिए आन लाइन सुविधा को शुरू किया गया है। इस अंतोदय सरल प्रोजैक्ट से लोगों को अब घर बैठे सभी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। इससे बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और सारा कार्य पारदर्शी तरीके से संभव हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए प्रोजैक्ट लागू करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना भी पूरा हो गया है। इस से विकास कार्यो के साथ साथ लोगों के कार्यो को भी तेजी के साथ पूरा किया जा सकेगा। इस आन लाइन परियोजना से लोगों को निधार्रित समय में कार्य को पूरा करने की जिम्मेवारी तय की जाएगी और समय पर कार्य पूरा ना होने पर दोषी अधिकारी पर जुर्माना की राशि भी तय की जाएगी। इस राशि से पीडि़त व्यक्ति की मदद की जाएगी। इतना ही नहीं लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने व बिचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की चरफ से धीरे धीरे 485 सेवाओं व योजनाओं का लाभ आन लाइन प्रणाली से दिया जाएगा। इससे 37 विभागों के साथ साथ पुलिस, हुडा व अन्य विभागों की सेवाओ को जोडऩे का काम किया जा रहा है। इस योजना को शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सही मायनों में देश का नबंर वन प्रदेश बनेगा और प्रत्येक व्यक्ति को राहत मिलेगी।
विधायक सुभाष सुधा ने सुशासन दिवस की जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सता संभालते ही समाज के अंतिम व्यक्ति सभी योजनाओं का लाभ देने का सकंल्प लिया था। इस सकंल्प को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी के जन्म दिवस पर 425 सेवाओं व योजनाओं का लाभ देकर एक एतिहासिक काम किया है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत मिलेगी। इस योजना का लाभ देने के लिए जिला स्तर ही नहीं उपमंडल व ब्लाक स्तर पर अटल सेवा केंद्र खोलने का काम किया है। इससे समाज का अंतिम व्यक्ति प्रत्येक योजना का लाभ सहजता के साथ उठा पाएगा।  उन्होंने थानेसर हलका में राज्य सरकार द्वारा द्वारा पूरी की गई योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि थानेसर हलका में प्रदेश के बाकी हलकों से ज्यादा विकास कार्य हुए है। विधायक ने कहा कि सरकार की योजना से कम समय और कम खर्च पर सभी सेवाओं का लाभ मिल पाएगा।
उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि सुशासन दिवस पर 22 जिलों, 93 उपमंडल स्तरों पर अंतोदय सरल केंद्र व सरल केंद्रों का शुभारंभ करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है। इसके अलावा 4000 अटल सेवा केंद्रों पर 425 सेवाओं व योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिल पाएगा। इससे लोगों को धर बैठे सभी सुविधाएं मिल पाएगी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। इस जिला के सभी सीएससी सेंटरों पर भी इन सुविधाओँ का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से आम नागरिकों को बहुत फायदा होगा और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। एसडीएम अनिल यादव ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगराधीश संयम गर्ग, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा, तहसीलदार टी के गौतम, जिला सूचना अधिकारी विनोद सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *