Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आगामी 25 दिसंबर, 2018 को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में अंतोदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आगामी 25 दिसंबर, 2018 को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में अंतोदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें

चण्डीगढ़, 24 दिसम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आगामी 25 दिसंबर, 2018 को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में अंतोदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें। इसके अलावा, इसी दिन राज्य के मंत्री व विधायक भी विभिन्न जिलों में अंतोदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महेन्द्रगढ में विधानसभा की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव, गुरुग्राम में शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, झज्जर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़, हिसार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, रेवाडी में लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन अंतोदय सरल परियोजना का शुभांरभ करेंगी।
उन्होंने बताया कि पानीपत में परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, फरीदाबाद में उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर, कुरूक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, चरखी-दादरी में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल, भिवानी में सांसद श्री धर्मवीर, फतेहाबाद में विधायक श्री सुभाष बराला, पलवल में विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, जींद में विधायक श्री बखशीश सिंह विर्क, पंचकूला में विधायक श्री ज्ञानचंद गुप्ता, सिरसा में विधायक श्री कमल गुप्ता,  नूंह  में विधायक रहिसा खान और कैथल में विधायक श्री श्याम सिंह राणा अंतोदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *