चण्डीगढ़, 24 दिसम्बर- हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग ने ग्राम सचिवों और कनिष्ठ अभियंताओं के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एचकेसीएल द्वारा सृजित किये गए ऑनलाइन लिंक पर स्थानांतरण के सम्बंध में ग्राम सचिव और कनिष्ठ अभियंता अपना विकल्प देंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिवों और कनिष्ठ अभियंताओं के ऑनलाइन स्थानांतरण उनके द्वारा दिए गए विकल्पों और मैरिट के आधार पर प्रभावी होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे सभी कर्मचारियों को 27 दिसम्बर, 2018 तक लॉगइन आईडी व पासवर्ड दिए जाएंगे और ये कर्मचारी एक जनवरी, 2019 तक अपनी सहमति देंगे और 4 जनवरी, 2019 तक स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2019 तक ऐसे सभी कर्मचारी अपने स्थानांतरण के सम्बंध में विकल्प देंगे।
उन्होंने बताया कि 13 जनवरी, 2019 तक ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण से सम्बंधित स्थानों का प्रोविजनल आवंटन होगा और 20 जनवरी, 2019 तक वास्तविक आवंटन किया जाएगा।
Post Now India Post Now India