Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने आज नूंह में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए 14 परिवादों का निपटान किया

हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने आज नूंह में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए 14 परिवादों का निपटान किया

चण्डीगढ़, 24 दिसम्बर- हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने आज नूंह में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए  14 परिवादों का निपटान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनशिकायतों के निपटान व जनसमस्यों के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करें।
    लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हुई जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की कार्य सूची में शामिल कुल एजेंडे में शामिल 17 परिवादों में 14 शिकायतों का मौके पर निपटान किया। उन्होंने अधिकारियों को अन्य 03 शिकायतों में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए इनका तत्परता से समाधान करें तथा की गई कार्यावाही की रिपोर्ट अगली बैठक मे प्रस्तुत करें। राज्य मंत्री ने परिवादों की सुनवाई करने उपरांत जनशिकायते सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों के निपटान व जन सम्मयाओं के समाधान को प्राथमिकता दे।
     बैठक में यशपाल, महेन्द्र, कालूराम निवासी उलेटा खंड नगीना के मामले में मंत्री ने सरपंच के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए।  एक अन्य शिकायत अलीम सरपंच मुमताज पंच समस्त वार्ड वासी ग्राम पंचायत उलेटा नगीना की शिकायत थी कि उनके वार्ड में पानी नहीं पहुच रहा है। इस मामले में संंबधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि इन समस्या का समाधन करा दिया है और जल्द ही इन्हें पानी मिलेने लगेगा। इस बारे में मंत्री ने गैर सरकारी सदस्य आलम उर्फ मुड़ल की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए।
          उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्द्ेश्य है कि जो भी शिकायत एजेंडे में शामिल की गई है, उनका मौके पर निवारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहें और शिकाय कर्ता को प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो शिकायत संबंधी जांच सौंपी जाए उसकी पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच करें और स्वयं मौके पर जा कर उसे चैक करें और शिकायतों के निपटारा लंबित न करके प्राथिमकता के आधार पर करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *