Breaking News
Home / Lok Sabha Election / ऐसी कर देंगें शिक्षा व्यवस्था कि हरियाणा के बच्चे पढ़ेंगें सरकारी स्कूलों में : कांता चौटाला

ऐसी कर देंगें शिक्षा व्यवस्था कि हरियाणा के बच्चे पढ़ेंगें सरकारी स्कूलों में : कांता चौटाला

कुरुक्षेत्र। अर्जुन चौटाला की माता कांता चौटाला ने कहा है कि अब वे अपने बेटे अर्जुन को कुरुक्षेत्र की जनता को सौंप रही है और उन्हे विश्वास है कि इस हलके की जनता उसे अपना बेटा समझ कर विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेगी। गांव किरमिच मे अर्जुन चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए उनकी माता कांता चौटाला व बुआ सुनीता सिंह ने ग्रामीणों से इनेलो के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। किरमिच के अलावा गांव हथीरा मे भी ननद-भाभी ने अर्जुन चौटाला के पक्ष मे प्रचार किया। बारना गांव में अर्जुन की बुआ सुनीता सिंह ने इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में ग्रामीणों से संपर्क साधकर वोट देने की अपील की।

कांता चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे इनेलो की शानदार जीत से प्रदेश मे पार्टी की सरकार बनने का रास्ता खुलेगा। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर जनता को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर चिकित्सा और शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। जीवन मे तरक्की करने के लिए शिक्षा सबसे अहम चीज है सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी कि जनता अपने बच्चों को नीजि स्कूलों में भेजना भूल जाएंगें। इसी प्रकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि जनता को प्राईवेट अस्पतालों में महंगा ईलाज करवाने पर मजबूर न होना पडे। अर्जुन चौटाला की माता कांता चौटाला और बुआ सुनीता सिंह ने कहा कि अब अर्जुन चौटाला केवल उनका ही नही पूरे इलाके की जनता का बेटा है। उन्होने तो अपने अर्जुन को कुरुक्षेत्र की जनता को सौंप दिया है। कांता चौटाला ने कहा कि यदि जनता ने अर्जुन चौटाला को लोकसभा में विजयी बनाकर भेजा तो इस इलाके में विकास की गंगा बहाई जाएगी।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर मे कांता चौटाला ने कहा कि वह राजनीति में नही हैं लेकिन इनेलो प्रत्याशियों के पक्ष में पहले भी चुनाव प्रचार करती हैं और अब भी इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटला के पक्ष में चुनाव प्रचार में आई हैं। उनका कहना है कि वृद्धावस्था पैंशन जननानयक चौ. देवीलाल ने शुरु की थी और उसके पश्चात उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरु की। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर वृद्धावस्था पैंशन 3 हजार रूपए प्रतिमाह की जाएगी और विकलांग तथा अधिक बुजुर्गों को घर-घर जाकर अधिकारी पैंशन पहुंचाया करेंगें। किसी का नाम लिए बिना कांता ने कहा कि कुछ लोग चौ. देवीलाल का नाम लेकर आपको बहकाने के लिए आएंगें, लेकिन जननायक देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली केवल इनेलो पार्टी ही है। उन्होने कहा कि प्रदेश मे इनेलो की सरकार बनने पर गरीब कन्या की शादी मे 5 लाख रूपए कन्यादान दिया जाएगा। उन्होने ग्रामीणों से विशेषकर महिलाओं से संपर्क साधकर 12 मई को इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *