राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव कांफ्लुएंस’19 के दूसरे दिन ग्रूवअरमाडा, लोक नृत्य, कोरिओनाईट, नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कोरिओग्राफी के अंतिम चरण हेतु कुल पाँच टीमों को चयनित किया गया। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की दो टीमों कमला नेहरु एवं हिन्दू कॉलेज ने क्रमश: पहले एवं दूसरे स्थान पर अपना परचम लहराया। वहीं दूसरी तरफ लोक नृत्य में फिर से एन. बी. सी. निट कुरुक्षेत्र की टीम ने अपना परचम लहराया। ग्रुवअरमाडा में डी.ए.वी. चण्डीगढ़ और एल.एस.डी. निट कुरुक्षेत्र क्रमश: पहले और द्वितीय स्थान पर रहे।
संस्थान के जुबली हॉल में दिनभर एक के बाद एक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मूनलाइटसोनाटा, अलाप प्रमुख रहे जिनमें दीपक और हर्षवर्धन क्रमश: विजेता घोषित किए गए। कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में कुल बारह छात्र कवियों को अंतिम चरण के लिए चुना गया था, जिनमें से शुभम और सौरभ को विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरी तरफ ओपन माइक प्रतियोगिता में कनिका विजेता रही। सभी समितियों की अध्यक्षा प्रो. ज्योति ओहरी ने बताया की विभिन्न क्लबों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकतम अपने अंतिम चरण तक पहुँच चुके हैं और कुछ प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित किए जा चुके हैं।
Post Now India Post Now India