Breaking News
Home / Uncategorized / केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित में लागू दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 अब हरियाणा में भी लागू: बेदी

केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित में लागू दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 अब हरियाणा में भी लागू: बेदी

शाहाबाद मारकण्डा, 6 जुलाई: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पैंशन समस्या निवारण कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित में लागू दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 अब हरियाणा सरकार भी लागू करने जा रही है। राज्यमंत्री ने अपने दस्ते मुबारक से दिव्यांगों को दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 की बुकलैट उपलब्ध करवाई तथा रिबन काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि हरियाणा में 60 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्ति को पूरी पैंशन का लाभ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इस अधिनियम में दिव्यांग लोगों की पैंशन, शिक्षा व पुनर्वास सभी विषयों का ध्यान रखा गया है और यह एक्ट लागू होने से इन बारे सभी कानूनी अधिकार मिल गए हैं। कोई भी राज्य दिव्यांगों के हितों के साथ प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लाभ दिया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि इसी माह नगर में पैंशन समस्याओं का समाधान हेतू जल्द ही एक विशाल कैंप लगाया जाएगा जिसमें पैंशन के साथ साथ अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्यमंत्री की प्रेरणा और निर्देश पर इस शिविर में हजारों पुरूष व महिलाओं ने अपनी बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांग, निराश्रित व लाडली सामाजिक पैंशन योजना के तहत अपने फार्म भरकर जमा करवाएं। जिन महिलाओं और पुरूषों के पास अपनी बुढापा पैंशन हेतू आयु का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। उनका डाक्टरों की टीम द्वारा आयु का आंकलन कर फार्म पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई उसके आधार पर इन प्रार्थियों की बुढ़ापा पैंशन लगाई जाएगी। आज के इस कार्यक्रम में नगर, विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिले से लोग अपनी पैंशन की समस्या व नई पैंशन हेतू पहुंचे। लोगों ने इस समस्या निवारण शिविर की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर नगरपालिकाध्यक्ष बलदेव राज चावला, पार्षद बलदेव राज सेठी, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बुक्के देकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डा. सुदेश सहोता, एस.एम.ओ. डा. दीप शिखा गर्ग, समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, इनवैस्टीगेटर सुदेश धीमान, नर्सिंग अधिकारी ऊषा रोहिला, एस.डी.ओ पंचायती राज जिले सिंह, भाजपा नेता मुलखराज गुंबर, अरूण कंसल, कर्णराज तूर, तिलकराज अग्रवाल, रामकुमार सैनी यारा, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, गुलजार सिंह रंधावा सहित भाजपा नेता अधिकारीगण व इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *