Breaking News
Home / Lok Sabha Election / खर्चे का हिसाब-किताब ना देने के मामलें में 9 प्रत्याशियों को जारी किया नोटिस

खर्चे का हिसाब-किताब ना देने के मामलें में 9 प्रत्याशियों को जारी किया नोटिस

कुरुक्षेत्र । लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए चुनाव लडऩे वाले 9 प्रत्याशियों को चुनावों के खर्चे का ब्यौरा निर्धारित समय पर प्रस्तुत ना करने के मामलें में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इन सभी प्रत्याशियों को नोटिस में निर्धारित तिथियों पर अपना हिसाब-किताब देने के आदेश दिए है, इतना ही नहीं अगर निर्धारित समय पर हिसाब-किताब नहीं दिया तो सम्बन्धित प्रत्याशियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कुरुक्षेत्र निवासी राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार कौशिक को उन्होंने कहा कि यमुनानगर निवासी रामेश्वर दास लोकसभा प्रत्याशी को 7 मई को अपने खर्चे का हिसाब देना था, लेकिन यह प्रत्याशी भी लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर पाया | आजाद उम्मीदवार अश्विनी कुमार हरितवाल निवासी कैथल खर्चा का हिसाब किताब देना था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी सुमेर को अपना खर्चे का हिसाब नहीं दे पाया, आजाद उम्मीदवार बलबीर सिंह भी कैथल निवासी आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार सिंघल भारतीय जन सम्मान पार्टी के रामनारायण, कैथल के आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार को व भारत प्रभात पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी को अपना हिसाब किताब प्रस्तुत नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से नायब सिंह, बहुजन समाज पार्टी से शशी, नवनिर्माण पार्टी से ज्योति व उपरोक्त को अपने खर्चे से सम्बन्धित दस्तावेजों को लेकर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *