Breaking News
Home / Uncategorized / जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धौंचक ने जिला कारागार, वृद्घाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण किया

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धौंचक ने जिला कारागार, वृद्घाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण किया

कैथल, 16 मई: जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धौंचक ने जिला कारागार, वृद्घाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण किया तथा यहां पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के अतिरिक्त खाने-पीने व अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धौंचक ने जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा यहां पर रखे गए कैदियों व बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय कमेटी चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में संचालित वृद्घाश्रम एवं बाल उपवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्घाश्रम में रह रहे वृद्घों से स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की तथा वृद्घाश्रम में वृद्घों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बाल उपवन में बच्चों के रख-रखाव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली तथा बच्चों को दी जा रही अन्य सुविधाओं व शिक्षा के प्रबंधों के बारे में भी बात-चीत की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती तरणजीत कौर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *