कुरूक्षेत्र, 17 दिसम्बर फिल्म फाईव वैडिंग्स और एसपी चौहान जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले मशहूर गायक तनुज शर्मा सोमवार को स्थानीय ब्र्रहमसरोवर पर लगे क्राफ्ट मेले और सरस मेले को देखने के लिए विशेष तौर पर कनाडा से कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में फाईव वैडिंग्स फिल्म में तारीफ नामक गाना उन्होंने गाया है और जल्द ही उनकी फिल्म एसपी चौहान भी रिलीज होने वाली है। बता दें तनुज शर्मा हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं और कई सालों से कनाडा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें संगीत से बेहद प्यार है तथा उनकी एल्बम जुदा आ चुकी है। इसके अलावा वह कनाडा में अब तक करीब 50 शो कर चुके हैं। कनाडा में विभिन्न तरह के समुदाय समय-समय पर कार्यक्रम करते हैं। इन कार्यक्रमों में वह अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाते हैं।
बातचीत में तनुज ने बताया कि गीता महोत्सव में वह पहली बार आया है, जबकि वह अपने गृह जिले करनाल में करीब तीन सालों में एक बार जरूर आता है। उन्होंने बताया कि इस बार वह विशेषतौर पर गीता महोत्सव के लिए आए हैं। अपनी कामायबी का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, अभिभावकों तथा अपने फैंस को दिया। इस मौके पर तनुज ने फाईव वैडिंग्स में गाया हुआ गाना तारीफ भी सुनाया। उन्होंने बताया कि वह हर रोज करीब 4 घंटे गाने का रियाज करते हैं तथा हर पल यह सोचते हैं कि और बेहतरीन कैसे बना जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाली फिल्म एसपी चौहान में उन्होंने मिस पूजा के साथ गाया है, जबकि फिल्म में हीरो जिम्मी शेरगिल है। तनुज ने कहा कि वह कौशिश करेंगे कि वह हर साल गीता जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र आएं। उन्होंने मेले में लगी स्टालों पर भी जाकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे मंच पर रॉक ऑन तनुज के नाम से कार्यक्रम देते हैं, वैबसाईट पर भी इसकी जानकारी रॉक ऑन तनुज के नाम से ली जा सकती है।
Post Now India Post Now India