Breaking News
Home / Gita Mahotsav / राज्य सरकार की 4 सालों की तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा दे रही है जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

राज्य सरकार की 4 सालों की तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा दे रही है जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

कुरुक्षेत्र 17 दिसम्बर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2018 में महानिदेशक, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में सरकार की 4 साल की उपल्बिधयों को लेकर एक गैलरी बनाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश नम्बर एक राज्य बनने की और अग्रसर है, के बारे में आंकड़ों सहित दर्शाया गया है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में जीएसटी संग्रहण में हरियाणा 5वें स्थान पर, किसानों की उन्नति हरियाणा की प्रगति, नम्बरदारों की हितैषी सरकार, ईज ऑफ डूईंग बिजनैस, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, अंतर जिला परिषद का गठन करने वाला हरियाणा पहला राज्य, हरियाणा में कर्मचारियों व पैंशन धारकों के लिए कैशलैश चिकित्सा सुविधा लागू, खुले में शौच मुक्त प्रदेश बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 2949057 शौचालयों का निर्माण, अध्यापकों के लिए ऑन लाईन स्थानांतरण नीति, सीएम विंडों के माध्यम से 5,15,256 शिकायतों में से 4,78,891 का समाधान, अन्तोदय की दिशा में एक और कदम बीपीएल एवं एएवाई कार्ड धारकों को राशन डिपू पर गेंहू, चीनी, सरसों का तेल के साथ- साथ अब बाजरा मक्का भी, आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य, हरियाणा में गन्ने का भाव देश में सर्वाधिक 330 रुपए प्रति क्विंटल, देश का पहला उपरगामी रेलवे ट्रैक रोहतक में, श्रामिकों को औजारों के लिए अनुदान राशि बढ़ाकर 8000 रुपए, हिसार में बना प्रदेश का पहला हवाई अड्डïा सहित अन्य उपलब्धियों को दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में गैलरियां बनाई गई है जिनमें विभिन्न मॉडलों के माध्यम से पर्यटकों को जानकारी दी जा रही है। इस प्रदर्शनी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग, प्रबंधक निदेशक सहकारी चीनी मिल प्रसंघ, निदेशक मत्स्य पालन विभाग, महानिदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, महानिदेशक अभिलेखागार विभाग, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, विकास एवं पंचायत निदेशालय, निदेशक अक्षय उर्जा विभाग, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वन विभााग, महानिदेशक कृषि विभाग, चेयरमैन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रबंधक निदेशक हैफेड, प्रबंधक निदेशक विद्युत प्रसारण निगम, महानिदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग, महानिदेशक राज्य परिवहन विभाग, प्रबंधक निदेशक इलेक्ट्रोनिक्स विकास निगम (हारट्रोन), निदेशक महिला एवं बाल विभाग, प्रबंधक निदेशक औद्योगिक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम, महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत दूरसंचार विभाग, महानिदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, महानिदेशक उद्यान विभाग, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग, मुख्य प्रशासक कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंधक निदेशक कृषि उद्योग निगम, मुख्य कार्यकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सचिव राज्य सैनिक बोर्ड, प्रबंधक निदेशक बीज विकास निगम, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को रोजाना हजारों लोग देखकर रहे है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *