कुरुक्षेत्र 17 दिसम्बर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ का आयोजन थीम पार्क में होने जा रहा है। इसके लिए थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18 हजार विद्यार्थी एक साथ गीता पाठ करेंगे। इतना ही नहीं गीता स्थली ज्योतिसर से भी विद्ववान ब्राहमण गीता का पाठ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न देशों में लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इतना ही नहीं वैश्विक गीता पाठ को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के उदेश्य से केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व राष्टï्रपति प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, बाबा रामदेव, सुधांशु जी महाराज सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक पहुंच रहे हैं।
उपायुक्त थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में तीसरी बार वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार वैश्विक गीता पाठ का आयोजन 18 दिसम्बर को किया जा रहा हैं। इसके लिए 18 हजार विद्यार्थी थीम पार्क में एकत्रित होंगे और विद्यार्थियों को लेकर अलग-अलग ब्लाक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ की गंूज विश्व के कोने-कोने तक पंहुचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18 हजार विद्यार्थी गीता पाठ करेंगे। इतना ही नहीं गीता स्थली ज्योतिसर में ब्राहमण भी गीता का पाठ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न देशों में लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, केडीबी अधिकारियों के साथ-साथ संबधित विभाग के अधिकारी अपने स्तर की तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक की व्यवस्था करने, बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली की व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों से तालमेल करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के आदेश दिए। आरएसएस के सहविभाग कार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे ताकि कार्यक्रम सही समय पर शुरु किया जा सके।
दीपदान और प्रसिद्घ गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम आज
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 दिसम्बर को सुबह 10 बजे ज्योतिसर और थीम पार्क में 18 हजार बच्चों का श्लौकाच्चारण कार्यक्रम, सुबह 11 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती, दोपहर 12 बजे थीम पार्क व ज्योतिसर में वैश्विक गीता पाठ, 3 बजे केडीबी कार्यालय के सामने से भव्य शोभा यात्रा, 5 बजकर 30 मिनट पर ब्रहमसरोवर पर लाईट एंड साउंड शो, सायं 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में विराट महाआरती और सायं 7 बजे मेला ग्राउंड के पांडाल में प्रसिद्घ गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम होगा।
Post Now India Post Now India