Breaking News
Home / Lok Sabha Election / मतदाता जागरुकता कप में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने पीया छबील का ठंडा और मीठा पानी

मतदाता जागरुकता कप में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने पीया छबील का ठंडा और मीठा पानी

कुरुक्षेत्र: मतदाताओं को ठंडा और मीठा जल पिलाकर 12 मई को सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डालने की अपील जिला निर्वाचन कार्यालय और समाज सेवी संस्थाओं द्वारा की गई है। अहम पहलू यह है कि 25 हजार मतदाता जागरुकता कपों में ही लोगों को पानी पिलाया गया और स्वीप गतिविधियों के तहत नए बस स्टैंड और ब्रहमसरोवर पर क्रमश: जेसीआई क्लब और इंडियन मेडिकल एसोसिऐशन की तरफ से छबील लगाई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने रविवार को नए बस स्टैंड से मतदाताओं को जागरुक करने के उदेश्य से लगाई गई छबील से पानी पिलाने के कार्य का शुभारम्भ किया। भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार रविवार को पूरे प्रदेश में मतदाताओं को 12 मई के दिन सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डालने के उदेश्य से छबील लगाकर लोगों को ठंडा पानी पिलाने का काम किया गया है।

सैल्फी विद डेमोक्रेसी बनी आकर्षण का केन्द्र

जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से जेसीआई क्लब द्वारा रविवार को नए बस स्टैंड पर सैल्फी विद डेमोक्रेसी का स्टाल लगाया, यहां पर दर्जनों लोगों ने इस स्टाल के साथ सैल्फी ली और इस सैल्फी को लोगों के साथ शेयर किया।

12 हजार 70 लोगों ने टोल फ्री नम्बर 1950 का फायदा

चुनाव आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 1950 पर 21 जनवरी से लेकर 5 मई तक 12 हजार 70 लोगों ने अपने बूथों और मत से सम्बन्धित जानकारी हासिल की है।

200 महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

शहरी आजीविका मिशन के तहत 12 मई को अधिक से अधिक वोट डालने की अपील करने के उदेश्य से स्वयं सहायता समूह के सहयोग से 200 से ज्यादा महिलाओं द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *