Breaking News
Home / Lok Sabha Election / मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेेते हुए पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दी

मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेेते हुए पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दी

कैथल, 12 मई: करनाल मंडल के आयुक्त श्री विनीत गर्ग ने जिला में लोकसभा आम चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा इन मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेेते हुए पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित
करें कि चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार एक राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार का केवल एक एजैंट ही एक समय में मतदान केंद्र में बैठ सकता है।
श्री विनीत गर्ग ने माघो माजरी गांव स्थित मतदान केंद्र में व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची 95 वर्षीय श्रीमती लिछमी देवी पत्नी श्री रत्न सिंह के मतदान के प्रति जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने जिला रैड क्रॉस सोसायटी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर व अन्य वाहन उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त मतदान केंद्रों पर अपने वॉलिंटियर्स भी तैनात किए गए हैं, जो दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में मदद कर रहे हैं। सोसायटी द्वारा जिला में दिव्यांग मतदाताओं हेतू 190 व्हील चेयर तथा 43 ऑटो उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि इन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने तथा मतदान के पश्चात अपने घर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

करनाल मंडल के आयुक्त श्री विनीत गर्ग ने मानस गांव स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते समय पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार प्रत्येक राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार का एक समय में केवल एक एजैंट ही मतदान केंद्र में उपस्थित रहे। उन्होंने इस गांव के मतदान केंद्र में एक पार्टी के दो एजैंट मौजूद मिलने पर एक एजैंट को बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान हर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, इलैैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट की स्थिति, मतदान प्रतिशत तथा दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या व मतदान कर चुके दिव्यांग मतदाताओं की संख्या की जानकारी हासिल की।

श्री विनीत गर्ग ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण स्थानीय हुड्डïा सैक्टर 19 स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थापित किए गए 3 मतदान केंद्रों से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड विश्राम गृह में स्थापित किए गए मतदान केंद्र में चल रहे शांतिपूर्वक मतदान की समीक्षा की, जिसके उपरांत उन्होंने हुड्डïा सैक्टर 20 स्थित इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में स्थापित किए गए 2 मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का निरीक्षण किया तथा पीठासीन अधिकारियों से ईवीएम के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के एजैंटों से भी मतदान के संदर्भ में बातचीत की। उन्होंने सामुदायिक केंद्र में स्थापित 2 मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने गदली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चल रहे मतदान का जायजा लिया।
मंडलायुक्त श्री विनीत गर्ग ने इसके उपरांत माघो माजरी गांव में स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया तथा इस मतदान केंद्र पर जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा उपलब्ध करवाई गई व्हील चेयर पर सवार होकर मतदान करने पहुंची 95 वर्षीय श्रीमती लिछमी देवी के मतदान के प्रति जज्बे को देख कर उनकी प्रशंसा की तथा सोसायटी के वॉलिटियरों की लोकतंत्र के महा-त्योहार में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि हर मतदाता में ऐसा जज्बा होना चाहिए ताकि कोई भी मतदाता अपने संवैधानिक मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे और वह मतदान करके अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। इसके उपरांत उन्होंने बाबा लदाना गांव में स्थापित किए गए 3 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पीठासीन अधिकारियों से दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के संदर्भ में जानकारी हासिल की।
निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में मंडल आयुक्त ने स्थानीय आरकेएसडी महाविद्यालय में स्थापित किए गए पिंक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन द्वारा इस केंद्र पर उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं व विशेष रूप से तैयार किए गए मतदान केंद्र का बारीकी से जायजा लिया। इस मतदान केंद्र पर आयोग की हिदायतों अनुसार मतदान स्टाफ में सभी महिलाएं ही तैनात की गई हैं। इन मतदान केंद्रों के प्रति विशेषकर महिलाओं में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, सदर कानूनगो सुरेश तंवर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *