Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा आम चुनाव 2019 को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

लोकसभा आम चुनाव 2019 को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 29 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई हिदायतों व निर्देशों की अनुपालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा आम चुनाव में सुविधा एप से निष्पक्ष चुनाव करवाने में पूरी मदद मिलेगी।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि इस एप के माध्यम से कोई भी राजनैतिक दल व प्रत्याशी रैली, मिटिंग, रोड शो, वाहनों, हैलीकॉप्टर आदि की अनुमति ऑनलाईन ले सकता है। इसके अलावा प्रत्याशियों द्वारा इन सभी सेवाओं के लिए ऑफ लाईन आवेदन भी किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा चुनावी बैठक, लाउड स्पीकर, वाहन परमिट, जलसा, जुलूस, रैली आदि अन्य सभी प्रकार की अनुमति के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में सुविधा पोर्टल पर अथवा निर्वाचन आयोग की वैबसाईट पर मौजूद सुविधा लिंक के माध्यम से ऑनलाईन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस एप की खास बात यह है कि संबंधित प्राधिकारी द्वारा 100 मिनट के अंदर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टोलफ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी मतदाता अपने मत से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है। लोकसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीन का उपयोग किया जाएगा, जिसके माध्यम से मतदाताओं को अपने मत की सही पूष्टि करने में सहायता मिलेगी।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *