कुरूक्षेत्र, 31 जनवरी श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में शिक्षा के स्तर को उठाने तथा विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारियों से अवगत करवाने के लिए गैस्ट लैक्चर आयोजित करवाए जा रहे है।
आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने बताया कि इस संबंध में आज अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली से डॉ. मंजू राज गोपाल ने शालाक्य विषय पर अपना लैक्चर दिया। इसके उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक विज्ञान पर अपना उद्बोधन दिया। इसके बाद भी यह क्रम जारी रहेगा।
कुलपति ने बताया कि इसके लिए देश के नामी संस्थानों से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञोंं को बुलाया जाता है ताकि उनसे संबंधित विषय के बारे में विद्यार्थियों को नवीनतम शौधों के जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। इस प्रकार के लैक्चर देने के लिए अभी तक विभिन्न संस्थानों से 4-5विशेषज्ञों को बुलाया जा चुका है।
Post Now India Post Now India