Breaking News
Home / Events / 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – एसडीएम निर्मल नागर

21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – एसडीएम निर्मल नागर

पिहोवा 11 जून: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिहोवा की अनाजमंडी में मनाया जाएगा। मंगलवार को एसडीएम निर्मल नागर ने अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके विभागों से सम्बंधित जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से सम्बंधित तैयारियों को समय रहते पूरा करें।

एसडीएम निर्मल नागर ने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति प्रेरित करना है। योग करने से न केवल शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे 21 जून को बढ़-चढ़ कर अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस में पहुंचें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक छात्रों व अध्यापकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा योग्य योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक जन को योग की महतता को समझने में मदद मिलेगी।
एसडीएम ने जन स्वास्थ्य अधिकारियों को पर्याप्त पेयजल, नगरपालिका को सफाई व योग शिविर में मैट, बिजली विभाग को पर्याप्त बिजली सप्लाई करने तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेंस व फस्र्ट एड तथा चिकित्सकों की एक विशेष टीम को अंतर्राष्टï्रीय योग शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी को सभी के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था करने के आदेश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार गर्ग, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्सित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *