कैथल, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए आगामी 23 मई को सुबह 8 बजे मतगणना कार्य शुरू किया जाएगा। मतगणना के कार्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 20 मई को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रानुसार मतगणना केंद्रों में 14 मतगणना टेबल व एक वीवीपैट की गणना के लिए टेबल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी कॉलेज के हॉल, कलायत विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी स्कूल के हॉल, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आईजी कॉलेज के कॉमन कक्ष तथा गुहला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना ऑडिटोरियम हॉल में की जाएगी। मतगणना केंद्रों में कोई भी एजैंट अपने साथ मोबाईल फोन नही ले जा सकता। एजैंटो को दी गई हिदायतों की पालना करना जरूरी है। बिना पहचान पत्र के मतगणना हाल में किसी भी एजैंट को प्रवेश नही करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर मीडिया सैंटर भी स्थापित किया जाएगा। आरकेएसडी कॉलेज के ईवनिंग प्रिंसीपल कार्यालय तथा आईजी स्कूल के प्रिंसीपल कार्यालय में मीडिया सैंटर बनाया जाएगा।
Check Also
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया
कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …
Post Now India Post Now India