Breaking News
Home / Education / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन

कैथल,17 जनवरी। उपायुक्त के निर्देशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह हेतू उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने स्थानीय विद्यालय के हॉल में विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करने उपरांत चयन किया।
उपमंडलाधीश ने कहा कि वे गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को मद्देनजर रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी करवाएं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना झलकनी चाहिए। इसके साथ-साथ विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति के रसों का समावेश भी होना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व धुमधाम से बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे तैयारियां कर रहे हैं। सभी स्कूल के इंचार्ज बच्चों को समारोह के अनुरूप तैयारियां करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी विद्यार्थी आपसी तालमेल तथा ड्रैस कोड का विशेष ध्यान रखेंगे। टीम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि रिकोर्डिड साउंड की गुणवत्ता सही हो। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी पर अयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए नवोदय विद्यालय तितरम का समूह गान, सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की कव्वाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी नृत्य, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी, हिंदू कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय का विभिन्न राज्यों की संस्कृति को परिभाषित करने वाली नृत्यावली को शामिल किया गया है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *