कुरुक्षेत्र 1 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए। इससे कर्मचारी का सर्वांगिण विकास भी सम्भव होगा। वे मंगलवार को अपने कार्यालय में शाहबाद से कर्मचारी हरजिन्द्र सिंह को सम्मानित करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भोपाल में 17 से 22 दिसम्बर 2018 तक आल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शाहबाद से कर्मचारी हरजिन्द्र सिंह ने हरियाणा की तरफ से फुटबाल राष्ट्रीय टीम में भाग लिया। इतना ही नहीं टीम की तरफ से हरजिन्द्र सिंह ने शानदार प्र्रदर्शन भी किया, जिसके कारण हरियाणा की टीम को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इस खिलाड़ी से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।
Post Now India Post Now India