कुरूक्षेत्र 1 जनवरी 2019ः- थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर के एएसआई बलजीत सिहं ने गुप्त सूचना के आधार पर जितेन्द्र कुमार पुत्र जगदम्बा प्रशाद वासी काॅलेज कालोनी किरमच रोड कुरूक्षेत्र को पुराना बस स्टैण्ड कुरूक्षेत्र पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू करके उसके कब्जे से 7 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। थाना शहर थानेसर के ही एस आई रधुबीर सिहे ने गुप्त सूचना के आधार पर तारा चन्द पुत्र मुन्शी राम वासी बाहरी मोहल्ला कुरूक्षेत्र को आहलुवालिया चैंक कुरूक्षेत्र पर बिना लाईसैंस व बिना परमिट के शराब बेचते हुए काबू करके उसके कब्जे से 18 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूध थाना शहर थानेसर में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India