गाँव रम्बा के रहने वाले खिलाडिय़ों ने मंगलवार को करनाल की महापौर रेनू
बाला गुप्ता से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर आर्शीवाद लिया। मेयर रेनू
बाला गुप्ता ने एथेलिटक्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको बधाई दी।
खिलाडिय़ों ने खेलकूद के सामान के लिए एक मांगपत्र महापौर रेनू बाला
गुप्ता को दिया। खिलाडिय़ों ने महापौर रेनू बाला गुप्ता से जिला खेल
अधिकारी से जूते, ट्रैक-सूट, किट आदि सामान दिलवाने की मांग की। महापौर
रेनू बाला गुप्ता ने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया की खिलाडिय़ो को खेलकूद के
सामान की कोई कमी नही आने दी जायेगी। भाजपा सरकार खिलाडिय़ों को लगातार
जरूरत अनुसार सामान व सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। भाजपा सरकार ने
खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम स्तर पर स्टेडिय़म बनवाए व गाँव में
अच्छे कोच नियुक्त किए गए है। ताकि खिलाड़ी जिलास्तरीय, प्रदेशस्तरीय
टूर्नामेंट खेल कर अपने गांव व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने उन्हे आश्वासन दिलाया की जल्द ही जिला खेल
अधिकारी से जरूरत अनुसार खेलकूद सामान उपलब्ध करवा दिया जायेगा। गाँव
रम्बा के एथेलिटक्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले करण, विकास, करण
सिंह व अर्जुन ने मेयर रेनू बाला गुप्ता से मुलाकात करके उनका आर्शीवाद
प्राप्त किया।
Post Now India Post Now India