Breaking News
Home / Education / भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद की टीम ने 5 विषयों में स्नातकोतर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए निरिक्षण किया

भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद की टीम ने 5 विषयों में स्नातकोतर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए निरिक्षण किया

कुरूक्षेत्र, 31 जनवरी भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद की टीम ने आज श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र प्रस्तावित 5 विषयों में स्नातकोतर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए निरिक्षण किया गया। इस टीम का नेतृत्व राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पटियाला के प्रो० विजय पाल कर रहे थे।

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलदेव कुमार ने बताया कि इस संबंध में उम्मीद की जा रही है कि केन्द्रीय परिषद द्वारा शीघ्र ही उक्त विषयों में स्नातकोतर पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू की जाएगी। टीम में गुरूकुल कांगड़ी के डॉ. आर के विश्वाल भी उपस्थित रहे।

डॉ बलदेव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने शरीर रचना, शरीर क्रिया, शल्य चिकित्सा के लिए 6-6 सीटों तथा बाल रोग एवं पंचकर्मा की 3-3 सीटों के लिए आवेदन किया है। इसके लिए केन्द्रीय परिषद ने अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर्बल पार्क, महिला होस्टल, पुरूष होस्टल, ओटी, लैब तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरिक्षण किया।

कुलपति ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इसके लिए उचित आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक स्टाफ उपलब्ध है। इसके लिए हरियाणा सरकार तथा विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातकोतर पाठयक्रम शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसके चलते इन पाठयक्रमों की शुरूआत आगामी शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019-20 में आरम्भ होने की सम्भावना है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *