कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय व इससे संबंधित कॉलेजों के 25 मुद्दों पर चर्चा करते हुए कईं महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार कार्यकारिणी परिषद की बैठक में गुरुनानक गल्र्स कॉलेज संतपुरा, राजकीय महिला महाविद्यालय पाढा, राजकीय महिला महाविद्यालय तरावड़ी व राजकीय महाविद्यालय भैरिंया को मान्यता प्रदान की गई। इसके साथ ही सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉयर एजुकेशन, राजकीय महाविद्यालय चम्मूकलां को भी मान्यता प्रदान की गई। बैठक में सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेन्द्र कादयान को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस को बायोकैमेस्ट्री विभाग का अतिरिक्त कार्यभार को भी कार्यकारिणी परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही परीक्षा डयूटी देने वाले कर्मचारियों के डेली भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। ललित कला विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रो. रामविरंजन की नियुक्ति को कार्यकारिणी परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में कईं विभागों की चयन कमेटी के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कई विभागों में शिक्षकों की प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन को स्वीकृति दी गई है। कार्यकारिणी परिषद में विधि विभाग में प्रोफेसर, मनोविज्ञान विज्ञान विभाग में दो शिक्षकों एसोसिएट प्रोफेसर, लोकप्रशासन व जूलोजी विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर को पदोन्नति प्रदान की गई है।
बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए टाईप टेस्ट की अनिवार्यता को स्वीकार कर विश्वविद्यालय में लागू किया गया है।
Check Also
डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …
Post Now India Post Now India