करनाल 7 मार्च, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने गुरूवार को शहर के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में करीब 7 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए मैथमेटिकल पार्क गणितीय उद्यान, छात्रों को समर्पित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता रामफल, जिला योजना शाखा के एपीओ विजय कौशिक, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी साक्षी श्रीवास्तव तथा विद्यालय के गणित विशेषज्ञ मोहन लाल व विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार भी उपस्थित थे।
करीब 4600 वर्ग फुट में बने मैथमेटिकल पार्क का उपायुक्त ने राऊंड लिया और इसमें बनाई गई गणित की विभिन्न आकृतियों का अवलोकन किया जो जमा, घटा, भाग, षटभुज, चतुर्भुज, समानांतर चतुर्भुज, पंचभुज वर्ग आयत, वृत, घन, शंकू, प्रिजम, पैरामीटर, पायथागोरस का सिद्घांत तथा पाई के मॉडल में बनाई गई हैं। उन्होंने जिला योजना के तहत बनाए गए इस पार्क को अच्छा प्रयास बताया और कहा कि इससे विद्यार्थी पाठ्यक्रम में जो कुछ पढ़ते हैं उसे आकृति के रूप में देखकर सीखेंगे। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी। गौर हो कि लडक़ों के इस राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में वर्षभर विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी तथा गणित प्रश्रोत्तरी जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इसे देखते हुए मैथमेटिकल पार्क बहुत उपयोगी रहेगा, बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने उपायुक्त को बताया कि मैथमेटिकल पार्क जिला का पहला पार्क है, इस तरह के अन्य पार्क बनाए जाने की भी योजना है जो करनाल में लड़कियों के वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त निसिंग, घरौंडा व असंध खंड में बनाए जाएंगे। इन पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
लाईबे्ररी ज्ञान बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम, शहर के बच्चों को सीखने का देती है मौका, जिला प्रशासन 25 लाख से तैयार की लाईबे्ररी – उपायुक्त विनय प्रताप सिंह
उपायुक्त ने वीरवार को रेलवे रोड स्थित जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्घार कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर एडीसी के अतिरिक्त राजकीय महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनुराधा पूनिया, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी, वरिष्ठï प्राफेसर सुरेश कुमार तथा साक्षी श्रीवास्तव भी उपस्थित थी। डी प्लान में करीब 25 लाख रुपये की लागत से जिला पुस्तकालय का नवीनीकरण किया गया है। जिला पुस्तकालय वर्ष 2000 में बनाकर तैयार किया गया था, समय बीतने से यह जर्जर हो गया था लेकिन अब इसका नवीनीकरण करके इसे भव्य रूप दिया गया है। पुस्तकालय के बेसमेंट में करीब 50 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं जिनमें ज्ञान-विज्ञान, साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधी पुस्तकें हैं। वर्तमान में भी विद्यार्थी यहां बैठकर अपनी रूचि की पुस्तकों का अध्ययन करने के साथ-साथ परीक्षाओं की तैयारियां भी करते हैं। पुस्तकालय के भू-तल पर पर्याप्त रीडिंग रूम और प्रथम तल पर रीडिंग हाल व रिसर्च रूम बनाए गए हैं, इसकी सुपरविजन का कार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय को दिया गया है। नवीनीकृत पुस्तकालय के लिए उपायुक्त ने कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि यह शहर के बच्चों के लिए अच्छी सौगात है जो नागरिक अपना ज्ञान बढ़ाना चाहता है वह लाईब्रेरी में आकर अपना ज्ञान बढ़ा सकता है।
Post Now India Post Now India
