Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू पीओ व एपीओ का प्रथम रैंडेमाईजेशन किया गया

लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू पीओ व एपीओ का प्रथम रैंडेमाईजेशन किया गया

कैथल, 19 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतू पीओ (पीठासीन अधिकारी) व एपीओ (वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी) का प्रथम रैंडेमाईजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा द्वारा विकसित इलैक्शन डियूटी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से यह प्रक्रिया क्रियान्वित की गई है।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया जिला में गुहला, कैथल, कलायत तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रैंडेमाईजेशन किया गया है। सभी चयनित पीओ व एपीओ को आगामी 25 तथा 27 अप्रैल को हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में प्रात: 10 बजे तथा दोपहर बाद 2 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव को शांति पूर्वक तथा निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने हेतू विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। प्रथम रैंडेमाईजेशन में 1838 पीओ तथा एपीओ को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय व तृतीय रैंडेमाईजेशन सामान्य पर्यवेक्षक की मौजूदगी में किया जाएगा।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम कलायत अनिल नागर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडियां, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी दीपक खुराना, एडीआईओ राजीव शर्मा, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, श्वेता, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *