Breaking News
Home / Lok Sabha Election / कांग्रेस, इनेलो व जजपा पार्टी की उम्मीदवारों सहित 13 उम्मीदवारों ने भरे 16 नामांकन

कांग्रेस, इनेलो व जजपा पार्टी की उम्मीदवारों सहित 13 उम्मीदवारों ने भरे 16 नामांकन

कुरुक्षेत्र 23 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अब तक 30 उम्मीदवारों ने 33 नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें से 13 प्रत्याशियों द्वारा 16 नामांकन पत्र मंगलवार को भरे गए है। इन लोकसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था।
उन्होंने बताया कि सोमवार 23 अप्रैल को कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह, इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला, जजपा के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा डीडी निवासी कुरुक्षेत्र, अखिल राष्टï्रवादी पार्टी के उम्मीदवार सतीश त्यागी निवासी यमुनानगर, आजाद उम्मीदवार रामेश्वर दास निवासी यमुनानगर, आजाद उम्मीदवार रोशन लाल मुवाल निवासी कुरुक्षेत्र, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार हिमांशु अरोड़ा निवासी कुरुक्षेत्र, राष्टï्रीय लोक स्वराज पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार संदीप कुमार कौशिक निवासी कुरुक्षेत्र, इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार चित्रा निवासी अम्बाला, आजाद उम्मीदवार अनिल कुमार निवासी शाहबाद, आपकी अपनी पार्टी (पिपल्स) के उम्मीदवार नितिन निवासी नीलोखेड़ी करनाल, आजाद उम्मीदवार प्रदीप कुमार निवासी कुरुक्षेत्र व आशीष रंगा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 30 उम्मीदवारों ने 33 नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपायुक्त ने बताया कि इन लोकसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल नामांकन भरने का अंतिम दिन था। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 11 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकता है। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे और आगामी 12 मई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा 23 मई को मतगणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कांगे्रस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने अपनी आय वर्ष 2017-18 में 19 लाख 32 हजार 840, पत्नी नायब कौर की आय 6 लाख 19 हजार 131, एचयूएफ में कृषि आय 2 लाख 60 हजार व 6 लाख् 18 हजार 185 दिखाई है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने हाथ में नकदी 3 लाख 40 हजार, पत्नी के पास नकदी 9 लाख 70 हजार,एचयूएफ में 5 लाख 20 हजार की नकदी दिखाई है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी कुल चल सम्पत्ति 7 लाख 61 हजार 610, पत्नी की 91लाख 32 हजार 662 और एचयूएफ में चल सम्पत्ति 2 करोड़ 27 लाख 91 हजार 415 रुपए दिखाई है। इसमें पत्नी के नाम टयोटा इनोवा और मारूति की भी कीमत शामिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी अचल सम्पत्ति 2 करोड 27 लाख और एचयूएफ में अपनी अचल सम्पत्ति 7 करोड 10 लाख रुपए बताई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने 1974 में राजकीय कालेज हिसार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ से बीए की डिग्री हासिल की और कृषि व्यवसाय के साथ-साथ पैंशन ले रहे है।

उन्होंने बताया कि इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी से प्रत्याशी अर्जुन सिंह चौटाला ने वर्ष 2017-18 में अपनी वार्षिक आय 20 लाख 81 हजार 190 रुपए दिखाई है। इनैलो प्रत्याशी के पास हाथ में नकदी 4 लाख 85 हजार और कुल चल सम्पत्ति 5 करोड 55 लाख 59 हजार 996 रुपए बताई है और कुल अचल सम्पत्ति 75 लाख मार्किट व्लयू की दिखाई है। इस प्रत्याशी की कुल देनदारी 17 लाख 48 हजार 226 रुपए है। इस प्रत्याशी ने शिमला बीसप कोटन स्कूल से वर्ष 2011 में 12वीं की परीक्षा पास की है और खेती बाडी का कारोबार कर रहे है। जजपा के प्रत्याशी जयभगवान ने वर्ष 2018-19 में अपनी वार्षिक आय 10 लाख 35 हजार 236 रुपए बताई है। उनके पास हाथ में नकदी 1 लाख रुपए, अपनी पत्नी कृष्णा देवी के पास 20 हजार रुपए और डिपेन्डेन्ट दर्शनी देवी के पास 10 हजार रुपए नकदी का उल्लेख शपथ पत्र में किया है। इस प्रत्याशी ने अपनी चल सम्पत्ति 1 करोड 92 लाख 30 हजार 40 रुपए, पत्नी की चल सम्पत्ति 8 लाख 67 हजार 166 व डिपेन्डेन्ट की चल सम्पत्ति 18 लाख 96 हजार 583 दर्शाई है, जबकि जजपा के प्रत्याशी जय भगवान ने अपनी अचल सम्पत्ति की कीमत 7 करोड़ 78 लाख, पत्नी की अचल सम्पत्ति 40 लाख व डिपेन्डेन्ट की अचल सम्पत्ति 3 करोड 5 हजार बताई है, जबकि जजपा प्रत्याशी ने अपनी कुल देनदारी 32 लाख 81 हजार 515 रुपए और डिपेन्डेन्ट की देनदारी 10 लाख 91 हजार 700 रुपए बताई है। जजपा प्रत्याशी जय भगवान ने वर्ष 1983 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की है और खेती बाडी के साथ अपना कारोबार भी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि अंबाला निवासी चित्रा ने कांगे्रस पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी वार्षिक आय वर्ष 2017-18 में 1 लाख 6 हजार 82 रुपए और अपने पति दिगविजय सिंह की वार्षिक आय 4 लाख 55 हजार 370 रुपए दिखाई है। चित्रा के पास हाथ में नकदी 50 हजार रुपए और कुल सम्पत्ति 59 लाख 81 हजार 122 रुपए और अपने पति की चल सम्पत्ति 1करोड 5 लाख 24 हजार 699 रुपए बताई है। जबकि कांगे्रस प्रत्याशी चित्रा ने अपने पति की अचल सम्पत्ति 30 करोड 22 लाख 5 हजार रुपए दिखाई है। इसके अलावा कांगे्रस प्रत्याशी ने अपनी कुल देनदारी 37 लाख 44हजार बताई है। कांगे्रस प्रत्याशी चित्रा ने नैशनल इन्सटीयूट आफ डिजाईन अहमदाबाद से डिप्लोमा आफ आर्टस की डिग्री हासिल की है। इनैलो के प्रत्याशी हिमांशु अरोडा ने वर्ष 2018-19 में अपनी वार्षिक आय 61 लाख 87 हजार 600 रुपए और पत्नी ममता चोपडा की वार्षिक आय 2 लाख 47 हजार 500 रुपए बताई है। इस प्रत्याशी ने अपनी चल सम्पत्ति 2 करोड 17 लाख 18 हजार 242 रुपए और पत्नी की चल सम्पत्ति 75 लाख 56 हजार 563 जबकि इस प्रत्याशी ने अपनी अचल सम्पत्ति 60 लाख बताई है। इस प्रत्याशी ने वर्ष 2015 में एमबीए की डिग्री हासिल की है।

उन्होंने बताया कि आजाद उम्मीद्वार जयप्रकाश की वार्षिक आय 1 लाख 60 हजार रुपए है। इस प्रत्याशी की चल सम्पत्ति 2 लाख 58 हजार 301 रुपए, पत्नी वर्षा की चल सम्पत्ति 3 लाख 80 हजार 301 रुपए, जबकि अचल सम्पत्ति 15 लाख और पत्नी की अचल सम्पत्ति 60 लाख रुपए बताई है, इसके अलावा इनकी पत्नी की देनदारी 50 हजार रुपए है। आजाद उम्मीद्वार कपडे का व्यापारी है और वर्ष 1992 में खालसा हाई स्कूल शाहबाद से 8वीं की कक्षा पास की है। आपकी अपनी पाटी पियूपलस की प्रत्याशी नितिन ने अपनी वार्षिक आय शुन्य बताई है। इस प्रत्याशी की चल सम्पत्ति 1 लाख 17 हजार और पत्नी मधु की चल सम्पत्ति 2 लाख 5 हजार रुपए जबकि अचल सम्पत्ति भी शुन्य बताई है। इस प्रत्याशी ने वर्ष 2009 में करनाल नीलोखेडी के राजकीय स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है। आजाद उम्मीद्वार प्रदीप कुमार ने अपनी वार्षिक आय 2 लाख 78 हजार 900 रुपए बताई है। इस प्रत्याशी के पास चल सम्पत्ति 12 हजार और पत्नी के पास चल सम्पत्ति 4 लाख 75 हजार 600 रुपए है। इस प्रत्याशी ने प्रभु दयाल पोलटैक्रिल बारना से वर्ष 2014 में डिप्लोमा इन सिविल इंजिनियर की डिग्री हासिल की है। आजाद उम्मीद्वार रोशन लाल मुआल ने वर्ष 2017-18 में अपनी वार्षिक आय 7 लाख 47 हजार 149 रुपए बताई है। इस प्रत्याशी के पास चल सम्पत्ति 64 लाख 85 हजार 113 रुपए जबकि अपनी पत्नी की वार्षिक आय 4 लाख 90 हजार रुपए बताई है। इस प्रत्याशी की पत्नी कुल अचल सम्पत्ति 1 लाख 25 हजार रुपए बताई है। इस प्रत्याशी ने वर्ष 2010 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल की है।

उन्होंने बताया कि अखिल राष्टï्रवादी पार्टी के उम्मीदवार सतीश त्यागी ने अपनी वार्षिक आय शुन्य दिखाई गई है। उनके पास 10 हजार रुपए नगद व उनकी पत्नी के पास 3000 हजार रुपए नगद राशि है। उनके कैनरा बैंक खाते में 50 हजार रुपए की राशि जमा है। उनकी कुल सम्पति 2 लाख 42 हजार 318 रुपए है। उनकी कुल अचल सम्पति 14 लाख रुपए की है। उनकी कुल देनदारी 65 हजार रुपए की है। वह खेती का कार्य करते है। आजाद उम्मीदवार रामेश्वर दास ने अपनी वार्षिक आय शून्य बताई है। उनके पास 1 लाख रुपए नगद व उनकी पत्नी के पास 5 हजार रुपए की नगद राशि है। उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 1145 रुपए और बैंक ऑफ बडौदा के खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा है। उनकी पास 3 लाख रुपए कीमत की कार, 15 हजार रुपए कीमत की मोटर साईकिल, 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत के स्वर्ण आभूषण व उनकी पत्नी के पास 2 लाख 40 हजार रुपए के स्वर्ण आभूषण है। उनकी कुल सम्पति 5 लाख 37 हजार 145 रुपए और उनकी पत्नी की कुल आय 2 लाख 45 हजार रुपए है। उनकी कुल अचल सम्पति 1 करोड़ व उनकी पत्नी की कुल अचल सम्पति 15 लाख रुपए है। वह खेती का कार्य करते है। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं है।
उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय लोक स्वराज पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार संदीप कुमार कौशिक ने अपनी वार्षिक आय शून्य बताई है। उनके पास 21 हजार व उनकी पत्नी के पास 2000 हजार रुपए की नगद राशि है। उनकी पत्नी के पास डाकघर के खाते में 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि जमा है। उनके 3 आश्रितों के डाकघर के खातों में 30-30 हजार रुपए की राशि जमा है। उनकी कुल सम्पति 28 लाख 50 हजार और उनकी पत्नी की कुल सम्पति 3 लाख 6 हजार रुपए है। उनकी 1 लाख 30 हजार रुपए की देनदारी बकाया है। इस मौके पर अनुभाग अधिकारी सत्यभूषण, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ शंकर गोयल, प्राधानाचार्य चंद्रशेखर, मुख्याध्यापक बलबीर सिंह, एडीए सुनील कुमार, चुनाव कानूनगो सुरेश कुमार, सुभाष चंद्र, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रभान, आरटीआई श्याम सुंदर आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *