Breaking News
Home / Lok Sabha Election / करनाल लोक सभा क्षेत्र में 21 में से 16 उम्मीदवार अजमाएंगे अपना भाग्य, पांच ने लिया नाम वापिस: जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह

करनाल लोक सभा क्षेत्र में 21 में से 16 उम्मीदवार अजमाएंगे अपना भाग्य, पांच ने लिया नाम वापिस: जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह

करनाल 26 अप्रैल: लोक सभा आम चुनाव के लिए नामाकंन वापिस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को करनाल संसदीय क्षेत्र के लिए 21 में से अब 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है। मतदान 12 मई को होगा। जिन पांच आजाद प्रत्याशियों ने नाम वापिस लिए उनमें सारिका, अनुराधा भार्गव, बिशन सिंह, रामजी व दिनेश शर्मा शामिल है।

उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य पार्टियों के तहत भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया, भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस से कुलदीप शर्मा, इंडियन नैशनल लोकदल से धर्मवीर सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी से पंकज चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दलों में जय जवान-जय किसान से अनिल कुमार , आपकी अपनी पार्टी पीपल्स से अंकुर , आदर्श जनता सेवा पार्टी से ईश्वर चंद सालवन , राष्टï्रीय लोक स्वराज पार्टी से ईश्वर सिंह , पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोके्रटिक से किताब सिंह , आम आदमी पार्टी से कृष्ण कुमार अग्रवाल , राष्टï्रीय गरीब दल से तिलक राज , शिव सेना से दिनेश शर्मा , प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से नरेश कुमार तथा सामाजिक न्याय पार्टी से विक्की चनालिया चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जगदीश तथा प्रमोद शर्मा आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

करनाल लोक सभा से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह:-
भारतीय जनता पार्टी- कमल का फूल
भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस- हाथ का पंजा
इंडियन नैशनल लोकदल- चश्मा
बहुजन समाजवादी पार्टी- हाथी
जय जवान-जय किसान- जूता
आपकी अपनी पार्टी पीपल्स-टॉर्च
आदर्श जनता सेवा पार्टी-टै्रक्टर चलाता किसान
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी- नारियल का पेड़
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया- फल की टोकरी
आम आदमी पार्टी- झाडू
राष्ट्रीय गरीब दल- बैट्स मैन
शिव सेना- तीर कमान
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया-चाबी
सामाजिक न्याय पार्टी- कांच का गिलास
जगदीश-एयर कंडिशनर
प्रमोद शर्मा-गैस सिलेंडर

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *