कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आज अंडर-19 एवं अंडर-17 फुटबाल टीमांे के बीच मैच हुआ जिसका शुभारम्भ गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने बतौर मुख्यातिथि किया। बेहद कड़े मुकाबले में अंडर-19 टीम ने अंडर-17 टीम पर 6-5 से विजय हासिल की। गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, डीपीई देवीदयाल फुटबाल कोच जतिन आर्य, सह संरक्षक प्रदीप कुमार, संरक्षक महावीर आदि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए प्रधान कुलवन्त सैनी ने कहा कि खेलों से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास होता है बल्कि उनके अन्दर एक टीम भावना का भी संचार होता है। टीम भावना के साथ ही हम किसी कार्य को बहुत कम समय में और भली भांति पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों के अन्दर कभी भी अहंकार नहीं आना चाहिए, और मैच को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार-जीत लगी रहती है, ऐसे में विजेता टीम को अहंकार और दूसरी टीम को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि भविष्य में और कड़ी मेहनत के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।
Post Now India Post Now India