Breaking News
Home / Lok Sabha Election / विधानसभा अनुसार मशीनों का किया सैप्लीमेंंटरी रैंडमाईजेशन

विधानसभा अनुसार मशीनों का किया सैप्लीमेंंटरी रैंडमाईजेशन

कुरुक्षेत्र 28 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया की देखरेख में विधानसभा अनुसार मशीनों का सैप्लीमेंंटरी रैंडमाईजेशन का कार्य किया गया और विधानसभा अनुसार मशीनों का वितरण किया गया। रविवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा राजनैतिक दलों के समक्ष प्रथम चरण में ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन पहले ही किया जा चुका है। अब इस लोकसभा क्षेत्र में 24 प्रत्याशी चुनाव लंड़ेगे, इसलिए सभी बूथों पर एक अतिरिक्त बीयू लगाई जाएगी, इसलिए सैप्लीमेंटरी रैंडमाईजेशन का विधानसभा अनुसार कार्य पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा 11-लाडवा में 238 और 10 प्रतिशत अतिरिक्त मशीने दी गई। इसी तरह विधानसभा 12-शाहबाद में 204 और 10 प्रतिशत अतिरिक्त, विधानसभा 13-थानेसर में 212 और 10 प्रतिशत अतिरिक्त विधानसभा 14-पिहोवा में 220 और 10 प्रतिशत अतिरिक्त मशीने वितरित की गई। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, नगराधीश अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद, राजेश कुमार, सर्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *