Breaking News
Home / Lok Sabha Election / डियूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सक्चत कार्रवाई की जाएगी: डॉ. प्रियंका सोनी

डियूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सक्चत कार्रवाई की जाएगी: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 4 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुञ्चत डॉ. प्रियंका सोनी ने चुनाव डियूटी में तैनात सभी अधिकारियों को सक्चत निर्देश देते हुए कहा कि वे 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दौरान अपनी डियूटी का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें तथा चुनाव संपन्न होने तक कोई भी अधिकारी मुक्चयालय न छोड़ें। डियूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सक्चत कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाच अधिकारी एवं उपायुञ्चत डॉ. प्रियंका सोनी स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में लोकसभा आम चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने हेतू नियुञ्चत किए गए नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नई हिदायतों को ध्यान पूर्वक पढ़ें तथा मतदान पार्टियों की पायलट रिहर्सल की सभी तैयारियां पूर्ण करवाएं। उन्होंने कलायत के उपमंडलाधीश अनिल नागर को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच की गई सी-विजिल, सुविधा एप व अन्य एप के लिए नोडल अधिकारी नियुञ्चत किया गया है। उन्होंने जिला की चारों विधानसभाओं अनुसार स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सहायक सचिव को सक्चत निर्देश देते हुए कहा कि वे मतदान पार्टियों व अन्य संबंधित स्टाफ के लिए वाहन उपलद्ब्रध करवाना सुनिश्चित करें तथा इन सभी वाहनों में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार जीपीएस भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इन वाहनों हेतू जीपीएस मुहैया करवाएं।

डॉ. प्रियंका सोनी ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव सामग्री की उपलद्ब्रधता की समीक्षा की तथा कहा कि पंजाब से लगती जिला की सीमा पर स्थित नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं तथा उडऩदस्ता टीमों में नाईट विजन कैमरे उपलद्ब्रध करवाए जाएं। उन्होंने चुनाव खर्च निगरानी बारे भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शराब की बिक्री की निगरानी हेतू गठित की गई टीमों के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार को पोस्टल बैलेट की पर्याप्त उपलद्ब्रधता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिला की वैबसाईट पर चुनाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों, संबंधित फोटो व अन्य जानकारी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा जिला जन संचार व्यवस्था व एसएमएस निगरानी भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में राजनैतिक पार्टियों व उक्वमीदवारों के चुनाव प्रचार हेतू चिन्हित किए गए स्थलों की अनुमति व खर्च रिपोर्ट भी चुनाव खर्च सैल में भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि संबंधित उक्वमीदवारों के चुनाव खर्च में इस खर्च में शामिल किया जा सके। उन्होंने कलायत के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटारा सुुनिश्चित करवाएं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई टोल फ्री हैल्प लाईन 1950 के बारे में भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हैल्प लाईन सेवा पर प्राप्त हर फोन कॉल को रिसीव किया जाए। इसके अतिरिञ्चत उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मोनिटरिंग कमेटी के बारे में भी जानकारी हासिल की।

इस मौके पर उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, महेंद्र पाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *