Breaking News
Home / Lok Sabha Election / जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना केन्द्र का औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना केन्द्र का औचक निरीक्षण

कुरुक्षेत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर मतदान का कार्य होगा। इसके लिए ईवीएम, वीवी पैट मशीनों को तैयार किया जा रहा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपना कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। फुलिया ने रविवार को सेक्टर 13 अग्रसैन पब्लिक में बनाए गए मतगणना केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इन मतगणना केन्द्रों पर 12 मई के लिए ईवीएम व वीवी पैट मशीनों को तैयार किया जा रहा है। इन मशीनों में किसी प्रकार की कोई खामी न रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को सतर्कता के साथ काम करने के आदेश दिए है।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *