Breaking News
Home / Lok Sabha Election / 12 मई को लोकसभा आम चुनाव के तहत अपना बहुमूल्य मत देकर मातृ भूमि को मदर्स-डे का तोहफा दें

12 मई को लोकसभा आम चुनाव के तहत अपना बहुमूल्य मत देकर मातृ भूमि को मदर्स-डे का तोहफा दें

कैथल, 9 मई ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे 12 मई को लोकसभा आम चुनाव के तहत अपना बहुमूल्य मत देकर मातृ भूमि को मदर्स-डे का तोहफा दें। स्वयं का मतदान करने के अतिरिक्त अपने परिजनों, साथियों एवं रिश्तेदारों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाधिकार के प्रयोग हेतू प्रेरित करें। जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने हेतू सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, कलायत के उपमंडलाधीश अनिल नागर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत तथा पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह के साथ प्रैस से मिलिए कार्यक्रम में प्रैस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं का इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों के प्रति विश्वास प्रगाढ करने के लिए इन्हें वीवीपैट से युक्त किया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत हर मतदाता को मतदान करने के 7 सैकेंड तक वीवीपैट में अपने मतदान से संबंधित जानकारी मिलेगी। जिला की चारों विधानसभा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैं। जिला की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र ने एक-एक पिंक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पर महिलाओं द्वारा ही चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करवाया जाएगा तथा हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किया गया है। उन्होंने प्रैस प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतू प्रोत्साहित करें ताकि कोई भी मतदाता न छूटे व सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महात्योहार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में 7 लाख 57 हजार 240 मतदाताओं में 4 लाख 5 हजार 661 पुरुष, 3 लाख 51 हजार 768 महिला मतदाता तथा 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिला में 795 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 4 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल, 148 मतदान केंद्र अति संवेदनशील तथा 128 मतदान केंद संवेदनशील हैं। इन मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान के लिए सीसीटीवी कैमरे व अन्य प्रबंध किए गए हैं। जिला में 4 हजार 949 दिव्यांग अर्थात पीडब्ल्युडी मतदाता हैं, जिनके लिए वाहन, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई हैं। जिला में 50 मतदान केंद्रों पर वैब कास्टिंग करवाई जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण आयोग के पोर्टल पर होगा। जिला में लोकसभा आम चुनाव में 1764 बैलेट यूनिट, 891 कंट्रोल यूनिट 990 वीवीपैट प्रयोग में लाई जाएंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध हैं। मतदान पार्टियों व चुनाव डयूटी में तैनात अधिकारियों के लिए 192 बसें तथा 102 जीप अधिकग्रहित की गई है, जो जीपीएस युक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय में चुनाव नियंत्रण कक्ष तथा मीडिया सैंटर स्थापित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार चुनाव सामग्री लाने-ले जाने प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है, जिनका निगरानी जिला स्तर पर स्थापित पोर्टल से की जाएगी। अभी तक सुविधा पोर्टल के तहत राजनीतिक पार्टियों एवं उम्मीदवारों को सभी प्रकार की 112 अनुमती प्रदान की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई टोल-फ्री हैल्प लाईन सेवा 1950 पर प्राप्त सभी 3150 शिकायतों, सी-विजिल पर प्राप्त 90 शिकायतों, एनजीआरएस अर्थात नैशनल ग्रीवैंस रिडै्रस सिस्टम पर प्राप्त 157 तथा ऑफ लाईन प्राप्त 12 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला में कुल 6 हजार लाईसैंस शुदा हथियारों में 5 हजार 786 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। जिला में 8 अवैध हथियार, 18 हजार 38 लीटर अवैध शराब, 14 किलो 28 ग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 22 लाख रुपये की राशि भी जब्त की गई थी, जिसे आयकर विभाग की जांच के बाद लौटा दिया गया है।
डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया में तैनात स्टाफ का हर सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पॉल डयूटी सुविधा एप शुरू किया गया है, जिस पर अभी तक चुनाव डयूटी सर्टिफिकेट एवं पोस्टल बैलेट हेतू 492 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया में लगभग 4 हजार कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार मतदान प्रक्रिया के ताजा आंकड़े वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। इस एप पर 11 मई से मतदान पार्टियां के रवाना होने से 12 मई को मतदान पार्टियां वापिस पहुंचने तक आंकड़े अपडेट किए जाएंगे। मतदान के दिन 12 मई को मॉकपॉल से लेकर मतदान के प्रत्येक 2 घंटे बाद मतदान प्रतिशत इस एप पर अपडेट किया जाएगा, जो भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर देखा जा सकेगा। इसके लिए सैक्टर अधिकारी एवं जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए धन व शराब के वितरण पर स्टैटिक सर्विलैंस टीमें, सैक्टर अधिकारी व जोनल अधिकारी सख्त निगरानी रखेंगे। आम नागरिक भी अपनी पहचान गुप्त रखते हुए ऐसी जानकारी दे सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव हेतू 12 मई को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अर्धसैनिक बल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओंं में सुरक्षा व विश्वास की भावना को बढाने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। जिला प्रशासन का आम नागरिकों का अनावश्यक रूप से तंग करने का कोई उद्देश्य नही है, भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्टï किया कि 33 पैट्रोलिंग पार्टियां मतदान के दौरान 15 बूथों की निगरानी करेंगी। तीन एसएचओ को प्लाटून सहित आरक्षित रखा गया है, जो आवश्यकता अनुसार किसी भी स्थान पर पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के लगभग 2650 जवान, 200 नेवल जवान भी चुनाव डयूटी में तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पहली बार 247 एसपीओ भी तैनात किए गए हैं। आयोग की हिदायतों अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस कर्मी तथा एक होमगार्ड का जवान तैनात किया जाना अनिवार्य है।
इस अवसर पर चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश, रमेश एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *