करनाल 20 मई, जिला चुनाव प्रशिक्षण अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मतगणना भी बेहद संवेदनशील कार्य है, जिसमें चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और मतगणना के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंट्ïस की संतुष्टि आवश्यक है। मतगणना से सम्बंधित कार्यवाही की जानकारी जितनी स्पष्टï होगी, मतगणना करना उतना ही अधिक आसान व पारदर्शी होगा। वे सोमवार को कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज के सभागार में मतगणना सुपरवाईज़रों, मतगणना सहायकों तथा सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि मतगणना आगामी 23 मई को एस.डी. शिक्षण संस्थान में प्रात: 8 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मचारी मतगणना से एक घंटा पूर्व प्रात: 7 बजे मतगणना केन्द्र में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। वीडियो व पावर प्वाईंट प्रस्तुती के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मतगणना करते हुए सिक्रेसी ऑफ वोट्ïस का विशेष ध्यान रखा जाए। कंट्रोल यूनिट में मतों की गणना शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के एजेंट्ïस के समक्ष कंट्रोल यूनिट के टैग व सील को खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर कंट्रोल यूनिट को इस प्रकार रखा जाएगा ताकि मतों की संख्या उम्मीदवारों के एजेंट्ïस और मतगणना सहायक व मतगणना सुपरवाईज़र को स्पष्टï दिखाई दे। मतगणना शुरू करने से पहले कंट्रोल यूनिट को ऑन करते ही उसमें उम्मीदवारों की संख्या तथा मशीन का सीरियल नम्बर सहित सम्पूर्ण जानकारी देखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए रिजल्ट का बटन दबाने से पहले सभी क्लोज़ बटन दबाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के समय उम्मीदवारों के वोट, फार्म 17-सी पार्ट-2 में भरे जाएंगे। प्रत्येक राऊंड के बाद यह फार्म आगामी कार्यवाही के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक इस पूरी कार्यप्रणाली पर नजर बनाए रखेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाईश ना रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी टेबल पर उम्मीदवार और मतगणना के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंट्ïस द्वारा पुन: काउंटिंग की मांग करने पर कंट्रोल यूनिट द्वारा मतों की गणना करवा संतुष्टि करवाई जाए। प्रत्येक कंट्रोल यूनिट की मतों की गिनती पूरी होने उपरांत परिणाम पर काउंटिंग एजेंट्ïस के हस्ताक्षर अवश्य करवाएं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अमरीश ने कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों के माध्यम से मतों की गणना के कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन आहूजा, एस.डी.एम. करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम इन्द्री सुमित सिहाग, एसडीएम असंध अनुराग ढालिया, डीआरओ करनाल श्याम लाल तथा चुनाव तहसीलदार सुनील भौरिया उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India