Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई: डॉ. प्रियंका सोनी

लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 22 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार 23 मई को सुबह 8 बजे आरकेएसडी महाविद्यालय तथा इंदिरा गांधी महाविद्यालय में स्थापित किए गए चारों मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। मतदान के बाद इलैक्ट्र्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स को स्ट्रोंग कक्षों में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिन्हें कल सुबह साढे 7 बजे से खोलना शुरू किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के लिए कि ए गए प्रबंधों के बारे में पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत के साथ स्थानीय लघु सचिवालय में प्रैस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में चारों विधानसभाओं की मतगणना के लिए दो स्थलों पर चार मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए मतगणना केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली की धारा 144 लागू की गई है तथा पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 डयूटी मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि गुहला व पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए करनाल रोड स्थित इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में स्ट्रोंग रूम एवं मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 राउंड मतगणना के होंगे। कैथल एवं कलायत विधानसभा क्षेत्रों के लिए अम्बाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज एवं आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में स्ट्रोंग रूम व मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन दोनों विधानसभाओं की मतगणना हेतू 14-14 टेबल लगाई गई है तथा मतगणना के 15-15 राउंड होंगे। आयोग द्वारा इंदिरा गांधी महाविद्यालय में मतगणना की निगरानी के लिए श्रीमती सुशीला एवं आरकेएसडी कॉलेज में मतगणना हेतू रिंकी जैसवाल को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो मतगणना की निगरानी करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में गत 12 मई को 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा मतदान चीका सेगा प्लाट में 90 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान फतेहपुर पूंडरी में 47 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जिला में पुरुष मतदान 73.5 प्रतिशत तथा महिला मतदान 72.79 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान विभिन्न कारणों से 10 बैलेट यूनिट, 5 कंट्रोल यूनिट तथा 29 वीवीपैट्स बदली गई थी। उन्होंने स्पष्टï किया कि मतगणना स्थलों से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 23 मई को अवकाश घोषित किया गया है। चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में आज मतगणना स्टाफ की संबंधित मतगणना स्थलों पर पायलेट रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें शत-प्रतिशत स्टाफ की उपस्थिति दर्ज की गई। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों हेतू प्रवेश केवल ढांड रोड स्थित इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के प्रवेश द्वार से होगा। मतगणना स्टाफ के वाहन पार्किंग के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सूचना प्रैस प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए दोनों मतगणना स्थलों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सैंटर स्थापित किए गए हैं। मीडिया कर्मियों को जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों की देख-रेख में मतगणना के दौरान दो बार मतगणना केंद्रों का दौरा करवाया जाएगा, लेकिन इस दौरान कोई भी मीडिया कर्मी अपने साथ विडियो कैमरा व फोटो कैमरा के अलावा अन्य उपकरण लेकर नहीं जा सकेगा। आयोग द्वारा जारी किए गए मीडिया पहचान पत्र के आधार पर ही प्रैस प्रतिनिधि मतगणना केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा पोर्टल पर सबसे पहले मतगणना का परिणाम अपलोड किया जाएगा। यह परिणाम विभाग के पोर्टल एवं मोबाईल एप पर भी उपलब्ध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने कहा कि मतगणना को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए 650 पुलिस अधिकारी व जवान नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की निगरानी के लिए एक-एक पुलिस उपाधीक्षक को प्रभारी बनाया गया है तथा इनके साथ एक-एक निरीक्षक भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यकता अनुसार भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जिला प्रशासन द्वारा यातायात के वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। आरकेएसडी कॉलेज के सामने वाली सडक़ बंद रहेगी। ढंाड रोड को भी बंद रखा जाएगा। पेहवा चौक से छोटू राम चौक से विश्वकर्मा चौक तक सडक़ बंद रखी जाएगी। इंदिरा गांधी महाविद्यालय के सामने स्थानीय करनाल रोड को यातायात के लिए खुला रखा जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के एजैंटों व प्रैस प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे मतगणना केंद्रो के प्रवेश द्वार व अन्य स्थलों पर जांच में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस द्वारा रात को पैट्रोलिंग की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना हेतू सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा मतगणना को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्घ है।
इस अवसर पर चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल व अन्य संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *