करनाल: श्री सनातन धर्म सभा, श्री सांवरिया मित्र मंडल एवं करनाल कैमिस्ट एसोशिएशन के सहयोग से थैलिसिमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर रविवार को सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड पर लगाया गया। इस शिविर में 271 लोगों ने स्वैच्छाा से रक्तदान किया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्रित किया। यह जानकारी शिविर के संयोजक कपिल किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि हर तीन महीने बाद रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान से जहां हम किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायता करते हैं वहीं नियमित रक्तदाता को भी कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि जिस दिन हर व्यक्ति रक्तदान करने लगेगा उस दिन खून की कमी के कारण देश में एक भी जान नहीं जाएगी। क्योंकि अधिकतर लोगों की जान समय पर रक्त ना मिलने के कारण जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान ही महादान है। इससे हम लोगों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 9 जून दिन रविवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। रविवार को शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील चावला, ओम मुटरेजा, केसी खुराना, राकेश खन्ना, सोहन लाल अनेजा, अशोक चावला, महिंद्र बत्रा, रूप नारायण चानना, राज बजाज, संजय चावला, मनोज अरोड़ा, बिजेंद्र गोयल, अशोक गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, राकेश गोयल , पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, गणेश गर्ग, राजेश सैनी, योगेंद्र गुप्ता, अजय विक्रम, बलवान, अंकुश मलिक, राजिव वधवा, सुधिर नागपाल, हैपी सिंह, समीर चोपड़ा, संजीव भाटिया व कुलदीप आदि उपस्थिति रहे।
Post Now India Post Now India