Breaking News
Home / Sports / 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल, जुड्ड तथा क्रिकेट की प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया गया

54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल, जुड्ड तथा क्रिकेट की प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया गया

कैथल 27 अगस्त: 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल, जुड्ड तथा क्रिकेट की प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दूसरे खेमे के खिलाडिय़ों को हराकर जीत दर्ज की। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा ने बताया कि लड़कियों की हैंडबाल प्रतियोगिता की 19 वर्ष आयु वर्ग में जींद टीम ने सोनीपत टीम को 10-4 से, कुरूक्षेत्र ने फरीदाबाद को 5-1 से, जींदने सिरसा को 11-1 से, हिसार ने कुरूक्षेत्र को 18-7 से तथा पानीपत ने महेंद्रगढ़ को 11-6 से हराकर जीत हासिल की। इसी प्रकार लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में कैथल ने फरीदाबाद को 16-9 से, सिरसा ने भिवानी को 20-18 से, पानीपत ने कुरूक्षेत्र को 7-5 से शिकस्त दी।
उन्होंने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता महिला वर्ग में पंचकूला ने झज्जर को हराया, कैथल ने सिरसा को हराकर जीत दर्ज की। कुरूक्षेत्र व कैथल की टीम के बीच सेमीफाईनल मैच होगा। इसी प्रकार लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में झज्जर ने पानीपत तथा फतेहबाद ने गुरूग्राम को हराया। उन्होंने बताया कि जुड्डïो प्रतियोगिता के 36 किलो भार वर्ग में कैथल की सिमरण पहले, सिरसा की रविता दूसरे तथा भिवानी की साक्षी व जींद की दिप्ती तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 40 किलो भार वर्ग में रोहतक की प्रिया ने पहला, झज्जर की तन्नू ने दूसरा तथा गुरूग्राम की नैंसी सिंह व भिवानी की अन्नू तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 44 किलो भार वर्ग में हिसार की आरती पहले, झज्जर की ललिता दूसरे तथा महेंद्रगढ़ की नेहा व जींद की प्रिया तीसरे स्थान पर रही। जुड्डïो के 48 किलो भार वर्ग में भिवानी की अशु पहले, कैथल की कोमल दूसरे तथा महेंद्रगढ़ की पायल व हिसार की अंकिता तीसरे स्थान पर रही।

उन्होंने बताया कि 52 किलो भार वर्ग में कैथल शीतल ने पहला, हिसार की नेहा ने दूसरा तथा महेंद्रगढ़ की चेतना व जींद की पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में सोनीपत की सिमरण पहले, कैथल की महक दूसरे तथा कुरूक्षेत्र की महक व हिसार की निशा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 63 किलो भार वर्ग में हिसार की निकिता ने पहला, कैथल की सगनदीप ने दूसरा तथा सोनीपत के अंशु व भिवानी की सीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जुड्डïों में 70 किलो भार वर्ग में हिसार की अरजू पहले, झज्जर की काजल दूसरे तथा सिरसा की संध्या व कुरूक्षेत्र की अपर्णा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 70 किलो से अधिक भार वर्ग में सिरसा की रूकेश ने पहला, रोहतक की भूमि ने दूसरा तथा सोनीपत की तमन्ना व फरीदाबाद की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *