Breaking News
Home / Kurukshetra / अब कुरुक्षेत्रवासियों का दिल्ली व चंडीगढ़ का सफर होगा आसान कुरुक्षेत्र को दिल्ली चंडीगढ़ रूट के लिए मिली 6 बसों की सौगात, 3 बसें जल्द चलेंगी रूटों पर

अब कुरुक्षेत्रवासियों का दिल्ली व चंडीगढ़ का सफर होगा आसान कुरुक्षेत्र को दिल्ली चंडीगढ़ रूट के लिए मिली 6 बसों की सौगात, 3 बसें जल्द चलेंगी रूटों पर

कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नए वर्ष पर कुरुक्षेत्रवासियों को सरकार की तरफ से चंडीगढ़ और दिल्ली का सफर और सहज बनाने की सौगात दी जा रही है। इस सौगात के तहत कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें मिल रही है, इन 6 बसों में से 3 बसें जल्द ही कुरुक्षेत्र डिपो को सुर्पुद कर दी जाएंगी। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए थानेसर हल्का वासियों को नव वर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर ही सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र वासियों को एक नायाब तौहफा दिया जा रहा है, इस तौहफे के रूप में कुरुक्षेत्र डिपो को 6 नई बसें किलोमीटर स्कीम के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें से 3 बसें जल्द ही कुरुक्षेत्र डिपो को उपलब्ध करवा दी जाएंगी तथा शेष 3 बसें अगले कुछ दिनों में दे दी जाएंगी। यह 3 बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के रूट पर चलाई जाएंगी और कुरुक्षेत्रवासियों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा मिल पाएगी। इन बसों का टाइम टेबल और शैडयूल परिवहन विभाग के महाप्रबंधक को तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए है और इन तीनों बसों को शैडयूल के अनुसार दोनों लम्बे रूटों पर रवाना कर दिया जाएगा। इसके बाद 3 शेष बसों को भी कुरुक्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नव वर्ष पर रोड़वेज विभाग को कई और प्रोजेक्ट की सौगात देने जा रही है। इस सौगात के तहत पिपली चौंक पर करोड़ो रुपए की लागत से कुरुक्षेत्र बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के अलावा सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड की वर्कशाप को भी मॉडल वर्कशाप का स्वरूप दिया जा रहा है। इस वर्कशाप में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए की राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *