Breaking News
Home / Lok Sabha Election / अति संवेदनशील व संवेशनशील बूथों पर रहेगी माईक्रो आब्जर्वरों की नजर: फुलिया

अति संवेदनशील व संवेशनशील बूथों पर रहेगी माईक्रो आब्जर्वरों की नजर: फुलिया

कुरुक्षेत्र 30 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अति सवेंदनशील और संवेदनशील बूथों पर माइक्रो आब्जरवरों की नजर रहेंगी। माइक्रो आब्र्जवर पोलिंग स्टेशनों पर सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पोलिंग स्टेशन पर अपनी डयूटी का निर्वाह करना होगा। इस मामले में जरा सी लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशन के प्रिजााईडिंग और आल्टरनेट प्रिजाईडिंग आफिसरज को प्रशिक्षण देकर लोकसभा आम चुनाव-2019 को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करवाना है। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की निहायत ही जरुरत है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी डयूटी को ईमानदारी के साथ निभाएं। मतदान के दिन 12 मई को सभी मतदाता अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। सभी मतदाताओं को हर प्रकार की सुविधा और जानकारी मुहैया करवाने के लिए पीओ और एपीओ को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मतदान के दिन प्रिजाईडिंग आफिसर को अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिए मैजिस्ट्रेट की पावर दी जाएगी। सभी पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में किसी को वाहन व मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और 200 मीटर के दायरे में किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित सामग्री को भी लगाने की इजाजत नहीं होगी।

मॉकपोल में डालनी है कम से कम 50 वोट
लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में हर पोलिंग स्टेशन पर सुबह 6 बजे मॉकपोल किया जाएगा। नियमानुसार एक प्रत्याशी को कम से कम 3 मॉकपोल करने हैं। इस प्रकार कम से कम 50 मॉकपोल किए जाएंगे।

पोलिंग स्टेशन के बाहर नोटिस बोर्ड पर मिलेगी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशन के बाहर प्रिजाइडिंग आफिसर एक नोटिस चस्पाना सुनिश्चित करेंगे। इस नोटिस पर पोलिंग स्टेशन पर प्रत्याशियों के नामों की हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सूची लगानी है। इस नोटिस पर यह भी अंकित करना है कि पोलिंग स्टेशन पर किस-किस क्षेत्र के लोग वोट डाल सकेंगे।

पोलिंग स्टेशन पर ही रहना होगा अधिकारियों को
पोलिंग स्टेशन पर जिन अधिकारियों की 12 मई को लेकर डयूटी लगाई गई है, उन सभी अधिकारियों को 11 मई की रात्रि पोलिंग स्टेशन पर ही रहना होगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारियों दूसरे पोलिंग स्टेशन पर रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग स्टेशन पर रहने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रशासन द्वारा निर्धारित वाहनों पर ही पहुंचना होगा पोलिंग स्टेशन पर
जिला के सभी पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी पोलिंग स्टेशन के अधिकारियों को एक साथ प्रशासन द्वारा निर्धारित वाहन से ही अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर जाना होगा। किसी को भी अपना निजी वाहन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *