Breaking News
Home / Lok Sabha Election / कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो ले हलका स्तर पर किए चुनाव प्रभारी नियुक्त

कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो ले हलका स्तर पर किए चुनाव प्रभारी नियुक्त

कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के 23 अप्रैल के नामांकन पत्र भरने से पूर्व पार्टी द्वारा थीम पार्क में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करके हलका स्तर पर ड्यूटियां लगाई हैं। संसदीय क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के हलका प्रधानों को थीम पार्क की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिया गया है।

पंजाबी धर्मशाला में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि 23 अप्रैल को प्रात: दस बजे कुरुक्षेत्र में मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अभय चौटाला तथा अन्य नेताओं द्वारा किया जाएगा। इसी दिन सभी नौ हलकाें में चुनावी कार्यालय खोल दिए जाएंगे। पूंडरी और गुल्हा में 23 अप्रैल की सांयकाल को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर्ण चौटाला करेंगे। शाहाबाद लाडवा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन वे स्वयं करेंगे इसी प्रकार लाडवा और रादौर में पार्टी प्रत्याशी अर्जुन चौटाला चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कैथल और कलायत में पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस बैठक को संबोधित करने के लिए अभय चौटाला विशेष रूप से आए थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से अर्जुन चौटाला की चुनावी बागडोर संभालने की अपील की। अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और वे स्वयं पूरे प्रदेश में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान संभालेंगे इसलिए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के चुनाव की बागडोर कार्यकर्ता ही संभाले।

बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि हलका स्तर पर हलका प्रधान और शहरी प्रधान के साथ-साथ चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। शाहाबाद हलके के लिए गत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे रामकरण काला को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। लाडवा की जिम्मेदारी पूर्णचंद बड़शामी को सौंपी गई है। पिहोवा का चुनाव प्रभारी पार्टी के प्रदेश सचिव गगनजोत संधू को बनाया गया है। पूंडरी हलके का चुनाव प्रभारी कैथल जिला प्रधान कंवरपाल करोड़ा को बनाया गया है। इसी प्रकार कैथल हलके की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान को सौंपी गई है। कलायत हलके का चुनाव प्रभारी रामपाल माजरा को बनाया गया। जबकि थानेसर हलके की जिम्मेदारी पार्टी जिला प्रधान संदीप टेका को सौंपी गई है। रादौर हलके की जिम्मेदारी पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को सौंपी गई है। चीका में भी चुनाव प्रभारी की नियुक्त शीघ्र कर दी जाएगी। ये चुनाव प्रभारी हलका प्रधान और शहरी प्रधानों का सहयोग करेंगे।

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने अर्जुन चौटाला को पार्टी प्रत्याशी बनाने के लिए चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रूठों को मनाएं और अर्जुन चौटाला की जीत के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें। सुरेंद्र मदान, गगनजोत संधू ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस बैठक को महिला नेत्री कलावती सैन, सुरजीत कौर, विक्रम चक्रपाणी, रामकरण काला सहित सभी नौ हलकों के प्रधानों, जिला प्रधान संदीप टेका, युवा इनेलो जिला प्रधान राजू रामगढ़ रोड़, शहरी प्रधान विवेक मैहता, कैथल जिला प्रधान कंवरपाल करोड़ा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए अभय चौटाला व अशोक अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी प्रत्याशी का चुनाव स्वयं लड़ेंगे। दोनों नेता पूरे प्रदेश में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान संभाले।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *