Breaking News
Home / Lok Sabha Election / कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला कैथल की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों की मतगणना शांति पूर्ण संपन्न हुई

कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला कैथल की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों की मतगणना शांति पूर्ण संपन्न हुई

कैथल, 23 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला कैथल की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों की मतगणना शांति पूर्ण संपन्न हुई। मतगणना पर्यवेक्षक रिंकी जैयसवाल, सुशीला तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना केंद्रों की डी-सीलिंग की गई तथा राउंड वाईज कंट्रोल यूनिट द्वारा मतों की गणना की गई।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कैथल व कलायत विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य 15-15 राउंडों में जबकि पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य 14-14 राउंडों में पूर्ण किया गया। इसके साथ-साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रानुसार रैंडोमाईजेशन के द्वारा चयनित 5-5 वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी किया गया। कैथल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी को 88 हजार 45 मत प्राप्त हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को 32 हजार 862 मत, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार शशि को 10 हजार 645, जन नायक जनता पार्टी के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा को 8 हजार 932, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौटाला को 3 हजार 611 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा 450 वोट नोटा में डाले गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी को 65 हजार 438, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को 28 हजार 958, जन नायक जनता दल के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा को 21 हजार 79, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार शशि को 12 हजार 645, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौटाला को 12 हजार 259 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा 302 वोट नोटा में डाले गए।

उपायुक्त ने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी को 78 हजार 356, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को 24 हजार 209, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार शशि को 11 हजार 812, जन नायक जनता दल के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा को 5 हजार 709, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौटाला को 4 हजार 361 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा 233 वोट नोटा में डाले गए।
उपायुक्त ने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी को 70 हजार 508, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह को 35 हजार 624, जन नायक जनता दल के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा को 10 हजार 58, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार शशि को 5 हजार 638, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन सिंह चौटाला को 4 हजार 597 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा 373 वोट नोटा में डाले गए।
उपायुक्त ने मतगणना डियूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप जिला में मतगणना का कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया। मतगणना के कार्य हेतू रैंडोमाईजेशन की प्रक्रिया से मतगणना स्टाफ की विधानसभा क्षेत्रानुसार डयूटी लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने शांति पूर्ण मतदान संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

About postnow

Check Also

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा चुनावों की होगी मतगणना: फुलिया

कुरुक्षेत्र 22 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *