कैथल, 5 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की सीधी बिजाई, जल ही जीवन है तथा प्रोमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन स्कीम द्वारा किसानों को लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से सीधे संपर्क करके इन स्कीमों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। कस्टम हायरिंग सैंटर कॉप रैजीडयू मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत इच्छुक किसान अपनी सोसायटी रजिस्टर्ड करवाकर तैयार रखें, जल्द ही इस स्कीम के आवेदन निकाले जाएंगे।
डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि किसानों को धान की सीधी बिजाई करनी चाहिए, जिससे पानी का कम से कम प्रयोग होता है। जिला में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य 7 हजार एकड़ रखा गया है। लाभार्थी किसानों को इस स्कीम के अंतर्गत विभाग द्वारा 5 हजार रुपए प्रति एकड़ का सहयोग किया जाएगा। किसान को बीज हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र से प्राप्त करना होगा। किसान खाद, खरपतवार नाशक, ईनसैक्टीसाईड किसी भी अधिकृत विके्रता तथा सहकारी विक्रेता संस्था से प्राप्त कर सकते हैं। सूक्ष्म सिंचाई व धान के अवशेष न जलाने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वैबसाईट 222.ड्डद्दह्म्द्बद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है योजना के तहत पूंडरी खंड को शामिल किया गया है। इस खंड में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को कम पानी से होने वाली फसल अरहर, मक्का व अन्य फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पंजीकरण के समय 200 रुपए तथा 1800 रुपए बिजाई के समय किसानों के खाते में डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान की प्रीमियम राशि 766 रुपए हरियाणा सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि जल के अधिक दोहन से हमारे सामने पानी का संकट आ सकता है, ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकार द्वारा यह पहल की गई है। भू-जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और बरसात के कम और ज्यादा होने पर ही निर्भर रहना पड़ता है। अब फसल विविधिकरण के तहत कम पानी वाली खेती को अपनाने के लिए किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इस योजना के लिए किसान 10 जून कृषि विभाग की वैबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सैंटर कॉप रैजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के अंतर्गत इच्छुक किसान अपनी सोसायटी पंजीकरण करवाकर तैयार रखें, जल्द ही इस योजना के आवेदन निकाले जाएंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि प्रोमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन योजना के तहत किसानों को 10 कॉटन सीड ड्रील, जिस पर 12000 रुपए अनुदान दिया जा रहा है। बैटरी चालत 50 स्प्रे पंपों पर 1500 रुपए प्रति स्प्रे पम्प भी अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत पॉवर चालित स्प्रे 20 पंपों पर 6250 रुपए प्रति स्प्रे पंप अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस स्कीम में आवेदक अधिक आने की स्थिति में ड्रा निकाला जाएगा। इस स्कीमों का पंजीकरण विभाग की वैबसाईट पर करवाना होगा।
Post Now India Post Now India