कुरुक्षेत्र 21 फरवरी जिला राजस्व अधिकारी चांदी राम चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से हमारा शारीरिक विकास होता है। इसलिए सभी को खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वे वीरवार को जिला स्तरीय अखाडा कुश्ती प्रतियोगिता व जिला केसरी कुमार दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डा. चांदी राम चौधरी व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने विधिवत रूप से अंतिम दिन की प्रतियोगिता का शुभांरभ किया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय अखाडा प्रतियोगिता में 200 महिला व पुरूष पहलवानों ने भाग लिया। महिला वर्ग में जिला कुमारी का खिताब धीरपुर की गगनजोत कौर व जिला केसरी का खिताब धीरपुर की मंदीप कौर ने हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पुरूषों के वरिष्ठï आयु वर्ग में 57 किलोग्राम में बलवान प्रथम, राजकुमार द्वितीय, 61 किलोग्राम में सुमित प्रथम, राकेश द्वितीय, 65 किलोग्राम में अमित कुमार प्रथम, दिलावर सिंह द्वितीय, 70 किलोग्राम में सुरेन्द्र प्रथम, तेजस्व द्वितीय, 74 किलोग्राम में कपिल देव प्रथम, राजन द्वितीय, 79 किलोग्राम में विजेन्द्र प्रथम, सुरेन्द्र द्वितीय, 86 किलोग्राम में निर्मल सिंह प्रथम, जगदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि पुरूषो की 21 आयु वर्ग में 57 किलोग्राम में विशाल प्रथम, सागर द्वितीय, 61 किलोग्राम में सौरव प्रथम, पारस द्वितीय, 65 किलोग्राम में कृष्ण प्रथम, दीपक द्वितीय, 70 किलोग्राम में राहुल प्रथम, अंशुल द्वितीय, 74 किलोग्राम में अजय प्रथम, जगमोहन द्वितीय,79 किलोग्राम में अमन प्रथम, गुरमीत द्वितीय, 86 किलोग्राम में रवि प्रथम, निशांत शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह पुरूषों की 17 आयु वर्ग में 41 से 45 किलोग्राम में उदय प्रथम, अभिषेक द्वितीय, 48 किलोग्राम में अभय प्रथम, नवनीत सिंह द्वितीय, 51 किलोंग्राम में अजय पाल प्रथम, विशाल द्वितीय, 55 किलोग्राम में सुमित प्रथम, नवदीप द्वितीय, 60 किलोग्राम में लोकेश प्रथम, कर्ण द्वितीय, 65 किलोग्राम में तुषार प्रथम, अजय सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले पहलवानों को क्रमश: 2000 व 1500 रुपए का ईनाम दिया गया। इस अवसर पर
जिला कुश्ती संघ प्रधान जसविन्द्र सारसा, भीम स्र्पोट अकादमी के प्रधान अमर राज नैन, गुरूनानक कुश्ती के प्रबंधक परमिन्द्र सिंह उमरी, वरिष्ठï प्रशिक्षक शमशेर सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक जसमिन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, मुक्केबाजी प्रशिक्षक धर्मवीर सिंह, जसबीर सिंह, सुनील कुमार, मंदीप, जितेन्द्र सहित अन्य मौजूद थे।
Post Now India Post Now India