Breaking News
Home / Education / जिला लाईब्रेरी को लेकर एनआईडी के विद्यार्थियों ने दिया प्रेजेंटेशन

जिला लाईब्रेरी को लेकर एनआईडी के विद्यार्थियों ने दिया प्रेजेंटेशन

कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र की मुख्य लाईब्रेरी को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठï डिजीटल लाईब्रेरी बनाने का प्रयास किया जाएगा। दस लाईब्रेरी को रि-डिजाईन करने के उदेश्य से राष्टï्रीय डिजाईन संस्थान (एनआईडी) के विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित किए गए है।
वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में एनआईसी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले एनआईडी के विद्यार्थियों ने जिला कुरुक्षेत्र की जिला लाईब्रेरी को डिजीटलाईजेशन करने के लिए पॉवर प्रेजेंटेशन के जरिए अपने विचार रखे और प्रशासन को कई प्रकार के अच्छी सुझाव भी दिए। इस दौरान एनआईडी के विद्यार्थियों को बीच रि-डिजाईन के लिए दी गई प्रेजेंटेशन को लेकर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुती दी। इन प्रस्तुतियों को लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों ने लाईब्रेरी रि-डिजाईन के लिए बेहतरीन प्रस्तुती दी और विद्यार्थियों के सुझावों पर फौरी तौर पर अमल किया जाएगा। इस लाईब्रेरी को बेहतर बनाकर विद्यार्थियों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस लाईब्रेरी से विद्यार्थियों को हर क्षेत्र के बारे में जानकारी मिल पाएगी, जिसके विद्यार्थी आधुनिकतम तकनीकी से अपने आपको अप टू डेट कर पाएंगे। इस मौके पर एनआईडी के विद्यार्थियों ने 4 ग्रुपों में अपनी प्रस्तुती दी, एक ग्रुप में करीब 7 सदस्य थे। सीएमजीजीए निकित अग्रवाल ने बताया कि पहली और चौथी टीम संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रही और तीसरी टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एनआईडी की निदेशिका विनिता आहुजा, सीएमजीजीए निकित अग्रवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टïी, एनआईडी के प्रोफेसर नचिकेत, विजय पाल सिंह, डा. मीनाक्षी, डा. विजेश्वरी आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *