Breaking News
Home / Sports / देश व प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ्य होना जरूरी : उपमंडलाधीश विवेक चौधरी

देश व प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ्य होना जरूरी : उपमंडलाधीश विवेक चौधरी

कैथल 29 अगस्त: देश व प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ होना बड़ा जरूरी है। वर्तमान परिवेश में दौड़ धूप के कारण इंसान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे रहा। अच्छा स्वास्थ्य प्रत्येक इंसान के लिए जरूरी है। व्यायाम तथा खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।

यह अभिव्यक्ति उपमंडलाधीश कलायत विवेक चौधरी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए गए राष्टï्रीय खेल दिवस के मौके पर छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन दौड़ को झंडी दिखाने से पहले खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मुवमेंट जैसे कार्यक्रमों से सभी जुड़कर इसे जन आंदोलन का रूप दें। आज खेल कूद के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर बेहत्तर प्रदर्शन करके अपने साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मुवमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वस्थ्य रखना है। आज के बदलते दौर में भाग दौड़ के जिंदगी में प्रत्येक मनुष्य स्वास्थ्य के प्रति उदासीन हो गया है। हम सभी को फिट इंडिया मुवमेंट से जुडऩा है और अपने साथ-साथ अपने समाज को स्वस्थ मनाना है। नए भारत व नए समाज का निर्माण करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का स्वस्थ रहना बड़ा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हिंदूस्तान की धरा पर खानपान बड़ा ही श्रेष्ठï है। हम सभी दिनचर्या में व्यायाम व अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनाएंगे तो शरीर के सभी विकार अपने आप ही दूर हो जाएंगे। हरियाणा के ग्रामीण आंचल के साथ-साथ शहरों में सुबह के समय बहुत से लोग व्यायाम तथा सैर करते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहत्तर रहता है। उन्होंने सभी से आह्वïान किया कि फिट इंडिया मुवमेंट के साथ जुड़कर अपने आपको स्वस्थ बनाएं। आज पूरे विश्व में भारतीय खिलाडिय़ों की अलग पहचान है, उनमें से भी हरियाणा के खिलाड़ी अलग ही प्रदर्शन करके देश के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्टï प्रदर्शन करके प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। फिटनेस हमारी संस्कृति और जीवन का हिस्सा रही है। उपमंडलाधीश ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन दौड़ में 500 अधिक खिलाड़ी धावक छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर आरकेएसडी कॉलेज के सामने से होती हुई छोटू राम चौक पर पहुंची। इसके बाद ढांड रोड होते हुई सैक्टर 20 के मुख्य मध्य मार्ग से गुजरकर अंबाला रोड होते हुए वापिस स्टेडियम में पहुंची। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, वाईसीओ सुशील कुमार, चेतन शर्मा, गुरमीत, सतनाम, जसवंत, राजेश, प्रशांत, अमरजीत, शमशेर, रणधीर ढांडा, रोहताश शर्मा, राजेंद्र सिंह, जोगिंद्र, संदीप कुमार, विक्रम ढुल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बाक्स:
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की याद में खंड पूंडरी के रसीना-अहमदपुर स्थित तक्षशिला गुरूकुल में लड़कों व लड़कियों का मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने खिलाडिय़ों से परिचय करके किया। यह मैत्री मैच रैनबो हाई स्कूल हाबड़ी तथा गुरूकुल तक्षशिला की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें रैनबो हाई स्कूल हाबड़ी की टीम विजेता रही। इस मौके पर वाईसीओ सुशील कुमार, डॉ. चेतन, पूर्व डीएसओ जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *