Breaking News
Home / Lok Sabha Election / भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया 20 को भरेंगे नामांकन

भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया 20 को भरेंगे नामांकन

करनाल : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय भाटिया 20 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने के लिए नामांकन से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। वह सुबह 9 बजे रामलीला ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस संदर्भ में आज सैक्टर-14 कृष्णा मंदिर स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए उनकी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की।

उन्होंने करनाल जिले के सभी कार्यकत्र्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकत्र्ता 20 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड में भारी संख्या में पहुंचे क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं उपस्थित रहकर अपना सम्बोधन देंगे और मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में ही लोकसभा प्रत्याशी संजय भाटिया अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि आज पूरे देश-प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। जनता का अपार समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है वहीं पर करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत निश्चित हैं और इस जीत को अब कार्यकत्र्ताओं को विशाल जीत में बदलना है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से यह भी आह्वान किया कि वह घर-घर तक जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार करें। भाजपा सरकार द्वारा अपने शासनकाल में करवाए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता आज चुनाव प्रचार में जुटा है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सभी कार्यकत्र्ता भव्य स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के करनाल आगमन के बाद कार्यकत्र्ता उत्साहित होंगे और अधिक जोश के साथ पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग, महामंत्री राजबीर शर्मा, रमेश कश्यप, सतीश कालड़ा, शमशेर नैन, जगदीश चावला, भारत भूषण कपूर, नरेंद्र गौरसी, अशोक मदान, उमेश चानना, जयपाल शर्मा, दीपक धवन, संजय मदान, ओमप्रकाश अरोड़ा, राजेश आर्य, मेहर सिंह कलामपुरा, डा. अशोक, कविन्द्र राणा, जसपाल वर्मा, ललित दाबड़ा सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *