Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोक सभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: नितिन

लोक सभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: नितिन

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल। लोक सभा आम चुनाव 2019 के सामान्य पर्यवेक्षक नितिन शिवदास खड़े ने कहा कि लोक सभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग जरूरी है। इन चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए गठित की गई कमेटियों के सदस्य पूरी निगरानी रखेंगे और किसी को भी आदर्श आचार संहिता की उल्लघ्ंाना नहीं करने देंगे।

वे शनिवार को लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में लोकसभा चुनाव लड रहे प्रत्याशियों तथा चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न कमेटियों के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सामान्य पर्यवेक्षक नितिन शिवदास खड़े और खर्चा पर्यवेक्षक केए जथिन को विस्तृत रूप से फीडबैक रिपोर्ट दी है। सामान्य आबर्जवर नितिन शिदास खड़े ने प्रत्याशियों को कहा कि लोकसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसमें आप सभी पूरी तरह से सहयोग करें तथा अधिकारी चुनावों को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चुनाव में 70 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है, इसके लिए उसे खर्चा रजिस्टर लगाना होगा तथा बैंक में नया खाता खोलना होगा। इस खाते की पूरी प्रक्रिया में 3 बार चैकिंग होगी। उन्होंने लेखा अधिकारी, खर्चा निगरानी कमेटी, सहायक खर्चा पर्यवेक्षक, फ्लाईगा स्कवाईड टीम, स्टेटिक सर्विलेंस टीम, वीडियो व्यूईंग टीम, अंकाटिंग टीम व एक्सपेंडिचर मोनिटिरिंग टीम के सदस्यों को उनकी डयूटी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चुनावों से सम्बन्धित सभी प्रत्याशियों के खर्चो के एक-एक पैसे को दर्ज करना है।

खर्चा निरीक्षक केए जथिन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव में खडे सभी प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के खर्चो पर नजर रखनी है। इन खर्चो के लिए गठित की गई टीमों को आपसी तालमेल के साथ एक-एक खर्चे का हिसाब शैडो रजिस्टर में दर्ज करना है और नियमित रूप से इस रजिस्टर के खर्चे का मिलान प्रत्याशियों के रजिस्टर से करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि अगर कहीं पर वीवी पैट खराब हो जाती है तो केवल वीवीपैट बदली जाएगी अगर बैलट यूनिट और कन्ट्रोल युनिट खराब हो जाता है तो पूरा सैट बदला जाएगा, जिसमें वीवीपैट, बैलट यूनिट और कन्ट्रोल यूनिट शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार 28 अप्रैल को सायं 4 बजे लघु सचिवालय के सभागार में इवीएम का रैन्डमाईजेशन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अश्वनी मलिक, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद सयंम गर्ग, एसडीएम लाडवा एवं नगराधीश अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण
सामान्य पर्यवेक्षक नितिन शिवदास खड़े ने लघु सचिवालय के चौथे तल पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाएं गए एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण किया और इस कक्ष के बारें में सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक ली और एमसीएमसी कक्ष में किस प्रकार कार्य किया जा रहा है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सभा आम चुनाव को लेकर पैड न्यूज, विज्ञापन और प्रचार-प्रसार से सम्बन्धित खर्चो का सही आंकलन करना है और खर्चो को प्रत्याशियों के खर्चो में जोडऩा है। इस दौरान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने एमसीएमसी कक्ष के बारे में फीडबैक रिपोर्ट दी है।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *