Breaking News
Home / Sports / ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ का द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जोरदार स्वागत

ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ का द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जोरदार स्वागत

कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर भारतीय हाकी टीम के सदस्य ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ का वल्र्ड हाकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। इस खिलाड़ी ने कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है।
शुक्रवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह, हाकी कोच गुरविन्द्र सिंह, सोहन लाल, हाकी एसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष विकासदीप संधू, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुनीष राणा, नरेन्द्र काला आदि ने पुष्प भेंटकर ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ का स्वाग किया। हाकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय हाकी टीम के सितारे ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने गत्त दिवस भुवनेश्वर में भारतीय हाकी टीम की तरफ से लेफ्ट हॉफ पर खेलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देखकर क्वार्टर फाईनल मैच की विरोधी टीम नीदरलैंड की टीम के खिलाड़ी भी आश्चर्यचकित रह गए। ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया। इस खिलाड़ी से दूसरे हाकी खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ रिओ ओलम्पिक, जकार्ता एशियन चेम्पियनशिप, जूनियर वल्र्ड कप, 2 बार हाकी चैम्पियनशिप सहित अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुके है। इस उपलब्धि पर साई कोच कुलदीप सिंह वडैच, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह, डा. सुशील टाया, हाकी कोच एसके सैनी, सोहन लाल, जयभगवान, जेनिता, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *