Breaking News
Home / Lok Sabha Election / 8 मई को कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, एसपीजी के एआईजी डीएस रावत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

8 मई को कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, एसपीजी के एआईजी डीएस रावत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कुरुक्षेत्र: एसपीजी के एआईजी डीएस रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री 8 मई को कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का आपसी तालमेल के साथ सहयोग जरुरी है।

एआईजी डीएस रावत रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रधानमंत्री आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 8 मई को प्रधानमंत्री करीब डेढ़ बजे कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में बनाए जाने वाले हैलीपैड पर डयूटी मैजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और इसके बाद थीम पार्क में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर भी प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल के अनुसार मंच के आसपास बनाए जाने वाले ग्रीन हाउस और मंच पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने जरुरी है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी से अपील की जाएगी कि अपने साथ कोई भी ज्वलन सामग्री साथ लेकर न आए, क्योंकि इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए सेफ हाउस, स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य साम्रगी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पुख्ता इंतजाम किए जाए। इन इंतजामों के साथ पब्लिक के लिए जरुरी सेवाएं किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं की जानी चाहिए। इस मौके पर उपायुक्त पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *