Breaking News
Home / Sports / राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल बीए कक्षा की अनुराधा ने मारी बाजी

राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल बीए कक्षा की अनुराधा ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र 16 मार्च। सैमसन पेपर मिल के निदेशक प्रदीप सैनी के सौजन्य से द्रोणाचार्य स्टेडियम में राजकीय कन्या महाविद्यालय पवलव की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले महाविधालय के प्राचार्य डा.वीपी सिंह ने मुख्यातिथि सुशील सरदाना,विशिष्टï अतिथि विनोद शर्मा का अभिनंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यहाँ तक कि, पूरे दिन में से, कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए। खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है। जिन व्यक्तियों की व्यस्त दिनचर्या होती है, वे बहुत ही आसानी व शीघ्रता से थक जाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, एक सूकून और आराम का जीवन जीने के लिए हम सभी को स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। नाम, प्रसिद्धी, और पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसी तरह से, स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए, सभी को किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसके लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।
उन्होंने आगे बताया कि आज के युग में खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि इनका सामाजिक तथा राष्ट्रीय महत्व भी है। इनमें स्वास्थ्य प्राप्ति के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। इनसे छात्रों में अनुशासन की भावना आती है। खल के मैदान में छात्रों को नियमों में बंधकर खेलना पड़ता है, जिससे आपसी सहयोग और मेल-जोल की भावना का भी विकास होता है। खेल-कूद मनुष्य में साहस और उत्साह की भावना पैदा करते हैं। विजय तथा पराजय दोनों स्थितियों को खिलाड़ी प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार करता है। खेल-कूद से शरीर में स्फूर्ति आती है, बुद्धि का विकास होता है तथा रक्त संचार बढ़ता है। खेलों में भाग लेने से आपसी मन-मुटाव समाप्त हो जाता है तथा खेल भावना का विकास होना है। जीविका-अर्जन में भी खेलों का बहुत महत्व है। आज खेलों में ऊँचा स्थान प्राप्त खिलाड़ी संपन्न व्यक्तियों में गिने जाते हैं। किसी भी खेल में मान्यता प्राप्त खिलाड़ी को ऊँचे पद पर आसीन कर दिया जाता है तथा उसे सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। खेल राष्ट्रीय एकता की भावना को भी विकसित करते हैं। राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करते हैं।
इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें 800 मीटर की दौड में बीएससी की रेणु देवी प्रथम, बीएससी की कोमल द्वितीय तथा बीए कक्षा की निशा तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर दौड में बीए कक्षा की अनुराधा प्रथम, राखी द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही, 200 मीटर की दौड में बीए कक्षा की अनुराधा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और राखी तृतीय स्थान पर रही, 100 मीटर की दौड में बीए कक्षा की अनुराधा प्रथम, बीएससी कक्षा की कोमल द्वितीय, बीए कक्षा की स्नेहा तृतीय स्थान पर रही, डिस्कस थ्रो में बीए कक्षा की ज्योति प्रथम, अनुराधा द्वितीय और निर्मलजीत कौर तृतीय स्थान पर रही।
इसी तरह जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में बीए कक्षा की वीलिना प्रथम, निर्मलजीत द्वितीय तथा गुरलीन तृतीय स्थान पर रही, शोटपुर प्रतियोगिता में बीए कक्षा की अनुराधा प्रथम, बीकॉम कक्षा की शिवानी द्वितीय तथा बीए कक्षा की गुरलीन तृतीय स्थान पर रही। इस तरह थ्री लैग रेस में बीए कक्षा की कृतिका व ज्योति प्रथम, नेहा व पायल द्वितीय, तासना व महक तृतीय स्थान पर रही, लम्बी कूद प्रतियोगिता में बीए कक्षा की अनुराधा प्रथम, कृतिक द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।
इस कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शारिरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सतीश ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि नारायणगढ के सेवानिवृत प्रिंसीपल डाक्टर ओम प्रकाश ने किया। इस मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *